फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor victim was being brutalized for a year In Auraiya

लड़की से हैवानियत: एक साल से बाबा, पिता और चाचा कर रहे थे दुष्कर्म, गर्भवती हुए तो चाची ने दवा खाने की सलाह दी

Sat, 28 Dec 2024 06:03 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिधूना (औरैया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिधूना (औरैया) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 06:03 AM IST
सार

नाबालिग की मां को भी यातनाएं देने की बात सामने आ रही है। नाबालिग की मौसी ने बताया कि नाबालिग की मां को ससुरालीजनों ने बहुत परेशान किया था।

विज्ञापन
Minor victim was being brutalized for a year In Auraiya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा, पिता और चाचा रिश्तों को तार-तार करते हुए नाबालिग से एक साल तक हैवानियत करते रहे तो चाची, दादी ने चुप्पी साध ली। नाबालिग की मौसी ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने पर चाची ने दवा देकर गर्भपात की सलाह दी थी। यहां तक तीनों आरोपी हत्या की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन

गुरुवार को 14 साल की नाबालिग ने बिधूना थाने में बाबा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट लिखाई है। इसमें पीड़िता के दो माह के गर्भ से हो जाने की बात ने सभी को झकझोर दिया है। नाबालिग के साथ दूसरी मां के तौर पर साथ मौसी खड़ी नजर आईं। बाबा, पिता और चाचा की हैवानियत महज बेटी तक ही सीमित नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग की मां को भी यातनाएं देने की बात सामने आ रही है। नाबालिग की मौसी ने बताया कि नाबालिग की मां को ससुरालीजनों ने बहुत परेशान किया था। दस साल पहले बेटे और बेटी को लेकर वह दिल्ली चली गई थी। लेकिन रिश्तेदारों से लेकर किसी सगे संबंधी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। 

विज्ञापन

यह लोग नाबालिग व उसके बड़े भाई को चार साल पहले दिल्ली से ले आए। क्रूरता की हद देखिए कि बाबा खेत में पौत्री को दबोचता था। पिता हाथ-पैर बांधकर हैवानियत करता और चाचा कमरे में बंद करके दुष्कर्म करता था। जबकि घर में नाबालिग की दादी और चाची भी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक साल से नाबालिग हैवानियत की शिकार थी। नाबालिग ने व्यथा दादी व चाची को बताई लेकिन वह भी कुछ भी नहीं बोलीं।

नाबालिग के गर्भवती होने पर चाची दवा देकर गर्भपात कराने की सलाह दे रही थी। बाबा, पिता और चाचा ने नाबालिग के गर्भ से हो जाने की जानकारी पर जान से मारने की साजिश भी रची लेकिन, वह समय रहते मौसी के पास जा पहुंची। 

मौसी के मुताबिक 22 दिसंबर को वह उसके पास आई। पीड़िता ने उन्हें आप बीती सुनाई। मौसी ने बताया कि नाबालिग का बड़ा भाई चंडीगढ़ में पत्थर फैक्टरी में काम करने गया था। जानकारी होने पर अब वह लौट आया है। वह दादी-चाची के पास है। 

स्कूल नहीं जाने दिया  
पीड़िता की मौसी ने बताया कि ग्राम पंचायत में परिषदीय स्कूल है। इन लोगों ने नाबालिग का दाखिला तो कक्षा चार में करा दिया, पर कभी स्कूल जाने नहीं दिया। पीड़िता किसी बाहरी शख्स से बात करती या बाहर जाती तो हैवानियत का राज खुल जाता। यहां तक शिक्षक घर-घर पहुंचकर सर्वे करते हैं, लेकिन पीड़िता तक स्कूल चलो अभियान नहीं पहुंचा।

डेढ़ माह पहले हुआ नाबालिग की मां का निधन, शव लेने तक नहीं गए
नाबालिग की मौसी ने बताया कि दिल्ली में उसकी बहन 10 साल से रह रही थी। डेढ़ माह पहले उसका दिल्ली में देहांत हो गया था। पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई भी शव लेने नहीं गया। ऐसे में पुलिस ने लावारिश में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed