{"_id":"697fb6224f8f5681e40885fb","slug":"minor-molested-pushed-down-kanpur-news-c-362-1-ka11011-140783-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नाबालिग से छेड़छाड़, धक्का दे गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नाबालिग से छेड़छाड़, धक्का दे गिराया
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को चाचा के घर से पैदल जा रही 16 वर्षीय किशोरी को गांव के युवक ने रास्ते में छेड़ा। विरोध पर किशोरी के पिता को आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पीट दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के अंश तिवारी ने बेटी को रास्ते मे रोककर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर अंश, उसके पिता योगेंद्र, चाचा दयाशंकर पर पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की। कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला पॉक्सो और छेड़छाड़ की धारा में दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
..............
विज्ञापन
..............