फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor molested by father uncle and Baba brutality happened every day sobs did not come out of the house

UP: संबंधों की मर्यादा टूटी…रोज होती थी हैवानियत, घर से बाहर नहीं आती थीं सिसकियां, ये है नाबालिग की दास्तां

Fri, 27 Dec 2024 05:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Dec 2024 05:29 PM IST
सार

Auraiya News: पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे। इसके चलते कुछ समय पहले मां उसे साथ लेकर दिल्ली चली गई थी। कुछ समय पहले पिता और चाचा दिल्ली पहुंचकर उसे अपने साथ गांव ले आए। आरोप है कि करीब एक साल से अक्सर बाबा खेत में, चाचा कमरे में अकेला पाकर और पिता ने हाथ-पैर बांधकर जबरन उससे दरिंदगी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Minor molested by father uncle and Baba brutality happened every day sobs did not come out of the house
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

बच्चों की परवरिश में परिजनों का अहम योगदान होता है। सामाजिक संबंधों के ताने-बाने में बाबा का दुलार, पिता की ममता और चाचा के लाड़ से बच्चों का बचपन निखरता है, लेकिन बिधूना में नाबालिग से हुई दुष्कर्म की घटना ने संबंधों की मर्यादा तोड़ दी। आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। यह खबर मन व्यथित करने वाली रही।

विज्ञापन

12 साल की नाबालिग गर्भ से हो गई। इसके लिए परिजनों पर आरोप है। बाबा, पापा और चाचा ने ही नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया। लगातार शोषण कर रहे थे। परिवार के संबंधों की मर्यादा टूटी। हैवानियत की हदें भी पार हो गई। पढ़ने, लिखने और खेलने वाले दिनों में मासूम बार-बार दुष्कर्म की हैवानियत से गुजर रही थी।

विज्ञापन

मौसी का हृदय कांपा, तो उजागर हुई करतूत
आलम यह रहा कि पीड़िता की सिसकियां घर आंगन से बाहर तक नहीं पहुंच रही थीं। गनीमत रही कि किसी तरह नाबालिग मौसी के पास पहुंच गई। दूसरी मां के तौर मौसी का हृदय कांपा तो हैवान परिजनों की करतूत उजागर हुई। कोतवाली पूरा मामला पहुंचा। अब परत दर परत इस हैवानियत का खुलासा होगा। आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा। लेकिन इस सब के बीच एक मासूम बचपन की असहनीय पीढ़ा से गुजरी।

ये है पूरा मामला
औरैया जिले में अपनी मौसी के साथ गुरुवार शाम बिधूना कोतवाली पहुंची 12 वर्षीय किशोरी ने अपने बाबा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसने दो माह की गर्भवती होने की भी बात बताई।  इस पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरी से तहरीर लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, उच्चाधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिधूना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के 40 वर्षीय पिता किसानी करते हैं। बाबा (60), चाचा (35) बकरियां चराते हैं। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे।

हाथ-पैर बांधकर जबरन दरिंदगी की
इसके चलते कुछ समय पहले मां उसे साथ लेकर दिल्ली चली गई थी।  कुछ समय पहले पिता और चाचा दिल्ली पहुंचकर उसे अपने साथ गांव ले आए। आरोप है कि करीब एक साल से अक्सर बाबा खेत में, चाचा कमरे में अकेला पाकर और पिता ने हाथ-पैर बांधकर जबरन उससे दरिंदगी शुरू कर दी। 

पीड़िता दो माह की गर्भवती है
किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते उसने किसी से कुछ नहीं बताया और सब कुछ सहती रही। हाल ही में उसे पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। यह बात तीनों आरोपियों को पता चली तो उन्होंने पीटना शुरू किया। हत्या की योजना बनाना शुरू कर दी। 

आरोपी पिता और चाचा को हिरासत में लिया
इस बीच किशोरी ने हिम्मत जुटाकर दिबियापुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां पहुंचकर उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद गुरुवार को मौसी नाबालिग को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

बिधूना कोतवाली में एक नाबालिग ने अपने बाबा, पिता व चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग के दो माह के गर्भ से होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।  -आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed