फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Minor forced to sweep at the station, station master said how will cleaning be done if sweeper is not present

Farrukhabad: स्टेशन पर नाबालिग झाड़ू लगाने को मजबूर, स्टेशन मास्टर बोले- सफाईकर्मी मौजूद नहीं कैसे होगी सफाई

Thu, 19 Sep 2024 05:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Sep 2024 05:37 PM IST
सार

Farrukhabad News: जिला समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में दाखिला के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई दाखिले के नाम पर आधार कार्ड न होने पर दाखिला को मना करता है, तो उच्च अधिकारियों को जानकारी दे।

विज्ञापन
Minor forced to sweep at the station, station master said how will cleaning be done if sweeper is not present
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले मे सफाई कर्मी की गैर मौजूदगी में नाबालिग बेटा रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाने को मजबूर हैं। जिम्मेदार भी जानबूझ कर झाड़ू लगवा रहे हैं और नाबालिग बच्चे को नजरंदाज कर रहे हैं। लड़के ने स्टेशन पर तैनात सफाई कर्मी जगह झाड़ू लगाने की बात बताई है।

विज्ञापन

गुरुवार दोपहर कमालगंज रेलवे स्टेशन पर नाबालिग लड़का स्टेशन परिसर में झाड़ू लगता देखा गया। जानकारी करने पर झाड़ू लगा रहे लडके ने बताया कि पिता रमेश कुमार स्टेशन पर सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। पिता घर पर हैं उनके कहने पर वह स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाने आया है।
विज्ञापन

फोटो होता देख लड़के ने तुरंत झाड़ू फेंकी और स्टेशन मास्टर के पास पहुंचा। नाबालिग लड़के के स्टेशन पर  झाड़ू लगाने की बात पर स्टेशन मास्टर आग बबूला हो गए। कहने लगे की सफाई कर्मी के एक दर्जन से अधिक बच्चे है। सफाई कर्मी दवाई लेने अस्पताल गया है। इसलिए स्टेशन पर सफाई भी होनी है। इसलिए उसका बेटा झाड़ू लगा रहा है। इसके बाद फिर से स्टेशन मास्टर के सामने सफाईकर्मी का बेटा झाड़ू लगाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड पढ़ाई में बन रहा अवरोध
स्कूल के समय में स्टेशन परिसर में नाबालिग लड़के के झाड़ू लगाने पर सफाई कर्मी के  लड़के ने बताया उसकी उम्र 11 वर्ष है। उसका आधार कार्ड नहीं है। इसके चलते वह और उसके भाई बहन स्कूल नहीं जाते है। सभी भाई बहन मिल के मजदूरी कर के परिवार का खर्च चलाते है। स्टेशन मास्टर का कहना है कि सफाई कर्मी के 13 बच्चे हैं। उसने वेतन के सापेक्ष कई लोन ले रखे है।

बालमजदूरी करने को मजबूर नाबालिग
इसके चलते उसका वेतन होल्ड हो गया है। घर का खर्चा भाई बहन मजदूरी कर के घर खर्च चलाते है। जिला समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में दाखिला के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई दाखिले के नाम पर आधार कार्ड न होने पर दाखिला को मना करता है तो उच्च अधिकारियों को जानकारी दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed