{"_id":"6aaef8fed8d60fc6b804e5c6","slug":"minor-caught-for-theft-worth-lakhs-at-businessmans-home-foreign-currency-recovered-kanpur-news-c-362-1-ka11011-156903-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कारोबारी के घर लाखों की चोरी में नाबालिग पकड़ा, विदेशी मुद्रा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कारोबारी के घर लाखों की चोरी में नाबालिग पकड़ा, विदेशी मुद्रा बरामद
विज्ञापन
कानपुर। फीलखाना के घुमनी बाजार में कारोबारी राजेश अग्रवाल के घर ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस ने गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क के पास से 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर कुली बाजार में बंद मकान के पास छिपाकर रखा गया माल और विदेशी मुद्राएं बरामद की गईं।
घुमनी बाजार निवासी राजेश की पत्नी संगीता अग्रवाल ने 13 सितंबर को फीलखाना थाने में दर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके घर की अलमारी से चांदी के टुकड़े, 20 चांदी के सिक्के और तीन लाख से ज्यादा की नकदी गायब थी। फीलखाना थाना प्रभारी रीना सिंह के मुताबिक 18 सितंबर को सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा।
उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया माल 3,19,007 रुपये नकद, 135 दिरहम, संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा के नौ सिक्के, 79 सिक्के, चांदी के बिस्किट, 20 पायल, तीन पायजेब, 85 बिछिया आदि बरामद किया। बता दें चोरी के इसी मामले में पुलिस ने अमन नाम के युवक को उठाया था। जिस पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने सिरकी मोहाल चौकी में आठ घंटे तक हंगामा कर युवक को छुड़वाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि बाल अपचारी पर फीलखाना, बादशाहीनाका, कलक्टरगंज में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं।