{"_id":"5fda45af8ebc3e40a307a303","slug":"minor-bride-escapes-after-jaimal-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयमाल के बाद प्रेमी संग भागी नाबालिग दुल्हन, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमाल के बाद प्रेमी संग भागी नाबालिग दुल्हन, फिर हुआ ये सब
Wed, 16 Dec 2020 11:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दुल्हन द्वारचार और जयमाल के बाद प्रेमी संग भाग गई। इसकी भनक लगते ही दुल्हन के परिजनों ने पूरे गांव की घेराबंदी करा दी। गांव से बाहर जाते समय दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर पिटाई की।
मामले में सुलह समझौते का दौर चलता रहा, लेकिन कोई हल न निकलने पर पुलिस ने दुल्हन को बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहां से किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की थी।
मंगलवार रात बरात आई थी। द्वारचार और जयमाल के बाद कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसका पता चलने पर किशोरी के परिजनों में अफरा तफरी मच गई। गांव के बाहर जा रहे दुल्हन और उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और प्रेमी को मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बेहटागोकुल थाने में कई घंटे तक चली पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि प्रेमी पुलिस हिरासत में है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिशिर गौतम ने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी हर तीसरे दिन किशोरी और उसके परिजनों से बात करेंगे।