फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minister satish mahana says about corruption

भ्रष्टाचार का अड्डा बना था औद्योगिक विकास विभाग लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगाः महाना

Sun, 23 Jul 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
minister satish mahana says about corruption
ई पोर्टल लॉन्चिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला

बीती सरकार में प्रदेश का औद्योगिक विकास विभाग मुख्यमंत्री के पास था। उनकी व्यस्तता और ध्यान न देने के कारण यह भ्रष्टाचार का विभाग बन गया था। बिना अधिकारियों को ‘समझे’ काम नहीं बनता था। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। यह बात योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के ‘ई-एप्लीकेशन पोर्टल’ लांचिंग के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ही पोर्टल की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि यूपीएसआईडीसी में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि कुछ अधिकारी संस्था से बड़े हो गए हैं। कंसल्टेंट को बिना काम किए करोड़ों के भुगतान किए गए। ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद में इंजीनियरों ने लो लैंड में उद्योग लगवा दिए। इन्हीं स्थितियों को बदलने के लिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री को इस विभाग की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन

 

जुलाई से फरवरी तक का बजट पास

minister satish mahana says about corruption
सतीश महाना यूपीएसआईडीसी के कार्यक्रम में बोलते हुए
महाना ने कहा कि विधानसभा में जुलाई से फरवरी तक का बजट पास किया है। अधिकारियों से कहा है कि अगला बजट तभी पेश करूंगा, जब छह माह में सभी तय काम पूरे हो जाएं। करोड़ों की लागत से एक्सप्रेस-वे बनाने के बजाय उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम (यूपीएफसी) को खड़ा करने की मांग पर कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे उद्योगों के क्लस्टर्स बनाए जाएंगे। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के अलावा पश्चिमी प्रदेश के अन्य जिलों में उद्योग लगाने पर कई सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed