फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Minister of State said Government working on the plan to double the income of farmers

किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही सरकार: राज्यमंत्री 

Wed, 23 Dec 2020 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minister of State said Government working on the plan to double the income of farmers
राज्यमंत्री ने किसानों का किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला
किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया। वहीं, कई किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में उपवास रख केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने गोष्ठी कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां परिसर में किसान दिवस पर बुधवार को सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर काम चल रहा है। सरकार पानी, विद्युत व बीज के दाम घटाकर किसानों की फसल को अधिक दाम पर लेने की योजना को लागू किया। गोशाला के माध्यम से अन्ना प्रथा पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि धरने पर किसानों से ज्यादा विरोधी पार्टी के लोग बैठे हैं, जो किसानों को बरगला रहे हैं। उस पर ध्यान न दें। डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं, जिसका किसान लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे अवसर पर वैज्ञानिकों से जानकारी लेकर कृषि को बढ़ावा दें। किसान सम्मान निधि में पहले 75 हजार किसानों को लाभ मिलता था।

कृषि विभाग के सहयोग से आज एक लाख 90 हजार किसान पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से एक लाख 63 हजार किसानों के खाते में 25 दिसंबर को धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि किसान सबसे बड़ा रिस्क मौसम के साथ लेता है, कभी सूखा कभी बाढ़। इस पर सरकार द्वारा न्यूनतम आय देने के प्रयास किए गए हैं।

उपनिदेशक कृषि टीपी शाही ने बताया कि जिले में उद्यान, कृषि, पशु पालन व मत्स्य पालन में अच्छा कार्य करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने किया। इस मौके पर राजापुर एसडीएम राहुल कश्यप, प्राचार्य कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश कुमार पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु पांडेय, विषयवस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी सहित भाजपा नेता व किसान मौजूद रहे।

उपवास रख जताया विरोध
किसान नेता चौ. चरण सिंह की जयंती पर भाकियू के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष राजापुर शिवदयाल सिंह बघेल, मऊ नीलकंठ द्विवेदी, मानिकपुर तीरथ प्रसाद सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के साथ 11-11 किसानों ने उपवास रख नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताया।

जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि किसान कड़ाके की ठंड में सड़कों पर है और सरकार पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर किसानों को पुरस्कृत करने का ढोंग कर रही है। जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ,छोटे पीढिया, विनय कुमार तिवारी, अखिलेश मिश्रा, राममूरत नामदेव, बद्री सिंह, प्रेम सिंह, गिरीश द्विवेदी, ओमनारायण गर्ग, पप्पू सिंह, बच्चा बाबा, रामेश्वर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र पटेल, जसवंत सिंह, रामशरण राजपूत व मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि ने उपवास रखा।

पूंजीपतियों के हित में काम कर रही सरकार
उप्र किसान सभा ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर कार्यालय में 11 से तीन बजे तक उपवास रखकर किसान दिवस मनाया। कार्यसमिति के सदस्य रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों का हित साधने में लगी है। इस मौके पर गिरधर, देवीदयाल यादव, मनघूमन, शिवमोहन यादव, चुनकूराम पाल, अजय सिंह, लल्लूराम त्रिपाठी, गिरजेश कुमार, राजाराम व रामप्रताप विश्वकर्मा मौजूद रहे। 

सपाइयों ने की केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा
सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। सभी ने उन्हें किसानों का मसीहा बताकर केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की। इस मौके पर पूर्व विधायक वीर सिंह, डा. निर्भय सिंह पटेल, फराज खान, गुलाब खान, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। उधर, प्रसपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरिमोहन सिंह की अध्यक्षता में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर उमेश शुक्ला, कामता वर्मा, कल्लू, सत्येंद्र, राहुल, मनोज यादव, संदीप यादव व पप्पू यादव मौजूद रहे।

सुशासन दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि 25 दिसंबर को समस्त विकास खंडों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई जाएगी। सदर ब्लाक के कार्यक्रम रामायण मेला परिषद सीतापुर में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी की अध्यक्षता तथा ब्लाक पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ एवं रामनगर में किसानों की आय बढ़ाने व सतत कल्याण के लिए सुबह 10 बजे से कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से पीएम नरेंद्र मोदी आनलाइन किसानों को संबोधित करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed