फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister of State Nitin Aggarwal took a jibe at Akhilesh, Akhilesh is Aurangzeb in the name of socialism

राज्यमंत्री नितिन का अखिलेश पर तंज: बोले- समाजवाद के नाम पर औरंगजेब हैं सपा प्रमुख, जानिए और क्या कहा

Thu, 25 Aug 2022 08:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने सपा के मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कस दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा ने कहा कि नितिन अग्रवाल क्या जिस विभाग के मंत्री हो, उसके हिसाब से कच्ची-पक्की देशी पीकर बयानबाजी कर रहे हो?

विज्ञापन
Minister of State Nitin Aggarwal took a jibe at Akhilesh, Akhilesh is Aurangzeb in the name of socialism
नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई सदर से विधायक और योगी सरकार में आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पिताजी को बेइज्जत किया, चाचा को दिया संदेश…समाजवाद के नाम पर औरंगजेब हैं अखिलेश।

विज्ञापन

इस पर पलटवार करते हुए सपा पार्टी की ओर से कहा गया कि सुनो नितिन अग्रवाल  क्या जिस विभाग के मंत्री हो। उसके हिसाब से कच्ची-पक्की देशी पीकर टुन्न होकर बयानबाजी कर रहे हो क्या? हे मौसम विज्ञानी सुरा प्रभाव में दिनभर रहने वाले नरेश पुत्र। ये तुम्हारा बयान है। इस बयान के हिसाब से गुंडों को संरक्षण देने वाले तुम हुए।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यमंत्री ने लिखा कि जिस पार्टी के मुखिया का औरंगजेब कहा जाता हो, जो स्वंय औरंगजेब की भांति जाने किस विदेशी नशे में चूर होकर जगह-जगह पर अपने आदरणीय पिताजी का अनादार करते आए हों। उनसे और उनकी पार्टी से हम इसी तरह की भाषा की उम्मीद करते हैं। जो अपने पिता का न हो पाया वह जनता का क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी कई बार नितिन अग्रवाल और अखिलेश यादव के बीच ट्विटर वार हो चुकी है। राज्यमंत्री ने कहा था कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव दोनों का अपमान किया है। इसीलिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया है।

वहीं, एक बार उन्होंने अखिलेश यादव को ट्विटर नेता बताया दिया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश को जमीन की हकीकत दिखाई नहीं दे रही है। उनकी सरकार में 800 दंगे हुए, जबकि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। उन्हें गलतफहमी में रहने की आदत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed