फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister of State Asim Arun said in Kanpur dehat, Yogi government will take the state to a new dimension

कानपुर देहात में बोले राज्यमंत्री असीम अरुण, प्रदेश को नए आयाम पर ले जाएगी योगी सरकार

Sun, 17 Apr 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Asim Arun said in Kanpur dehat, Yogi government will take the state to a new dimension
राज्यमंत्री असीम अरुण व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित ईको पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को नए आयाम की ओर ले जाएगी। कार्यक्रम में अनुसूचित वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में बहुत अच्छे कार्य किए हैं। इसका परिणाम रहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को जिताया। विकास, सुरक्षा, राष्ट्रीय सम्मान के क्षेत्र में आने वाले पांच सालों में और बेहतर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुसूचित वर्ग के कृष्णा गौतम, रमेश दिवाकर, बब्लू भारतीय, भुल्लन कोरी, स्वतंत्र पासवान, रीता कटेरिया को बाबा साहेब का चित्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व परिवहन आयुक्त अशोक कुमार ने की। मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, जय करण सिंह, राजेश संख्यवार, राज कटेरिया, रमेश पासवान, दीपू कटेरिया, राम नरेश, सिद्ध गोपाल, रजनीश, जगदीश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed