फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Minister of State and BJP were seen riding bike without helmet in tricolor rally in Hamirpur

हमीरपुर में तिरंगा रैली: बिना हेलमेट बाइक पर सवार दिखे राज्यमंत्री और भाजपाई, एसपी बोले- होगी कार्रवाई

Thu, 11 Aug 2022 12:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

हमीरपुर जिले में अमृत महोत्सव के तहत शहर से लेकर गांवों तक तिरंगा रैलियां निकाली गईं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली निकाली गई, जिसमें राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और भाजपाई बिना हेलमेट बाइक पर सवार दिखे।

विज्ञापन
Minister of State and BJP were seen riding bike without helmet in tricolor rally in Hamirpur
बिना हेलमेट लगाए बाइक पर बैठे राज्यमंत्री और जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक तिरंगा रैलियां निकाली गईं। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) की अगुवाई में भाजपाइयों ने रैली निकाली। इसमें राज्यमंत्री और भाजपाई हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

रैलियों में शामिल लोग वंदेमारतम् का उद्घोष और भारत माता की जय लगा रहे थे। लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील भी की। शहर के डिग्गी मोहल्ला से निकली बाइक रैली फूला रानी, रमेड़ी, विद्यामंदिर रोड, किंग रोड,  नौबस्ता, कालपी चौराहा, हाथी दरवाजा, महिला थाना, बस स्टैंड, सुभाष बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति भी शामिल रहे। अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संध्या वर्मा, सीमा वर्मा, शकुंतला निषाद, नीलम वाजपेयी, चेयरमैन कुलदीप निषाद, कुरारा ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, सिद्धार्थ सिंह, आकाश त्रिपाठी आदि ने रिक्शा रैली निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे डीएम डा. चंद्रभूषण व एसपी शुभम पटेल, एडीएम रमेशचंद्र व सदर एसडीएम रविंद्र सिंह की अगुवाई में चौरा देवी मैदान से रैली निकाली गई। ये रैली तहसील, एसपी कार्यालय, सिटी फारेस्ट, कोतवाली, सदर अस्पताल, सुभाष बाजार, रमेड़ी, बेतवा पुल, राठ तिराहा, यमुना पुल होते हुए चौरा देवी मैदान में समाप्त हुई।  

तिरंगा रैली को लेकर सभी आयोजकों को यातायात नियमों के पालन के साथ रैली निकालने के निर्देश दिए गए थे। मंत्री द्वारा बिना हेलमेट तिरंगा रैली में शामिल होने की जानकारी नहीं हैं। वीडियो और फोटो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  -शुभम पटेल, एसपी

भाजपा ने बाइक पर निकाली तिरंगा रैली
भरुआसुमेरपुर में सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति की अगुवाई में कस्बे में तिरंगा रैली निकाली गई। नवीन गल्ला मंडी से शुरू रैली बस स्टॉप, पैलानी मार्ग, मैथिलीशरण गुप्त मार्ग, नेहा चौराहा, नरही मार्ग, छोटी बाजार होते हुए धर्मेश्वर बाबा मुहाल में शहीद रविचरन पार्क पर संपन्न हुई। प्रीतम सिंह किसान, संतराम गुप्ता, रामबिहारी कुशवाहा, सौरभ सिंह, अरिमर्दन सिंह, चक्रवर्ती शुक्ला, महेश गुप्ता दीपू, अनुज गुप्ता, रामजी मिश्रा, राजेश सहारा, सानू गुप्ता आदि शामिल रहे।

पुलिस ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा 
सरीला के जलालपुर गांव में थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।  उपनिरीक्षक मधुरेस त्रिपाठी, वकील अहमद, राजेश साहू, नरेंद्र सिंह यादव, दीवान दिनेश पटेल शामिल रहे।

सपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
राठ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सपाई तिरंगा लहराते भारत माता की जयकार लगाते चल रहे थे। पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, मृत्युंजय प्रताप सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, दानिश खान, मानसिंह यादव, सुनील सविता, मीरा यादव, सुलेमान अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed