{"_id":"67aedeca415cd5a4670b09b0","slug":"minister-nitin-gadkari-said-malaysias-technology-will-save-40000-crores-said-this-to-the-youth-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gadkari In Kanpur: मंत्री नितिन गडकरी बोले- मलेशिया की तकनीक से होगी 40,000 करोड़ की बचत, युवाओं से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gadkari In Kanpur: मंत्री नितिन गडकरी बोले- मलेशिया की तकनीक से होगी 40,000 करोड़ की बचत, युवाओं से कही ये बात
Fri, 14 Feb 2025 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:44 AM IST
सार
Kanpur News: मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मलेशिया की तकनीक से मेट्रो पिलर की दूरी 120 मीटर की होगी, जिससे 40000 करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे हैं। नितिन गडकरी हेलीकाप्टर से सुबह नौ बजे चकेरी स्थित हवाई अड्डा आए। यहां से वो 9:30 बजे बृहस्पति महिला महाविद्यालय किदवईनगर के दीक्षांत समारोह पहुंचे।
विज्ञापन
अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों से कहा कि उसे जिस देश का युवा ज्ञानवान होगा, वही आगे बढ़ेगा। इसके आगे कहा कि कानपुर के रास्ते में मेट्रो का काम भी देखते हुए आ रहा था। अभी जो मेट्रो के पिलर होते हैं, उनमें दो पिलर की दूरी 30 मीटर की होती है।
विज्ञापन
दो फ्लाईओवर और एक मेट्रो बनेगी
लेकिन मलेशिया की तकनीक से अब यह दूरी 120 मीटर की होगी, जिससे 40000 करोड़ रुपये की बचत होगी। गडकरी ने कहा कि जल्द ही दो फ्लाईओवर और उसके ऊपर मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इससे काफी बचत होगी।
विज्ञापन