फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister JPS Rathore gave statement against Congress and SP

Hardoi: मंत्री जेपीएस राठौर ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस यूपी छोड़ रही, सपा प्रत्याशी बदल रही

Sun, 07 Apr 2024 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2024 06:30 PM IST
सार

हरदोई जिले पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ईवीएम को दोष न दें क्योंकि इसी की बदौलत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भी कुछ प्रदेशों में हैं।

विज्ञापन
Minister JPS Rathore gave statement against Congress and SP
गौसगंज में सम्मेलन में बोलते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिश्रिख लाोकसभा क्षेत्र के साोशल मीडिया वालंटियर्स सम्मेलन में गौसगंज पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पा रही है और उत्तर प्रदेश छोड़कर जा रही है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि लगातार प्रत्याशी बदल रहे हैं। उन्होंने नसीहत भी दी कि ईवीएम को दोष न दें क्योंकि इसी की बदौलत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भी कुछ प्रदेशों में हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया वालंटियर्स सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताशा और निराशा में डूब चुकी है। कांग्रेस के बीसों साल पुराने कार्यकर्ता पार्टी को या तो छोड़ रहे हैं या दूर होते जा रहे हैं। अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाकर श्रद्धांजलि देने के सवाल पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव वह सब काम करेंगे जिससे मतदाताओं को रिझा सकें। हालांकि वह रिझा नहीं पाएंगे। वह एक परिवार के वोट ले सकते हैं, लेकिन मोदी का परिवार अब बहुत बड़ा हो चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने को लेकर उन्होंने कहा कि हर्षद मेहता के घर में भी रुपये नहीं मिले थे। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके घर में एक भी रुपया नहीं मिला, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि भ्रष्टाचार नहीं किया। उन्होंने कहाकि कांग्रेस के बहुत से नेता रुपये एकत्र कर स्विस बैंक के अकाउंट में जमा करा देते थे।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष को किसी पर भरोसा नहीं है। न्याय पालिका पर आरोप लगाते हैं, पत्रकारिता पर आरोप लगाते हैं और विधायिका पर भी आरोप लगाते हैं। आखिरी में ईवीएम को भी गाली देंगे। इससे पहले उन्होंने सम्मेलन में वालंटियर्स को टिप्स दिए। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा, आशीष सिंह आशू और अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल, कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला महामंत्री ओम वर्मा, आयुष वाजपेयी और प्रद्युमन आनंद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed