फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minister jai kumar jackey in amar ujala jan samvad

अमर उजाला ‘जन संवाद’ में बोले मंत्री जय कुमार,‘खत्म होगा माफियाराज’

Sat, 13 May 2017 09:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 May 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
minister jai kumar jackey in amar ujala jan samvad
कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार सिंह जैकी - फोटो : संजय लाेचन पांडेय, अमर उजाला कानपुर
प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ कानपुर के ‘जन संवाद’ कार्यक्रम में जनता के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने प्रदेश की जेलों से माफिया राज खत्म करने का भरोसा दिलाया। कहा कि जेलों में बंद माफिया और बाहुबली भी अब सामान्य कैदियों की तरह रहेंगे। शहर की जेल को सरसौल में शिफ्ट करने का काम छह माह के भीतर शुरू होगा। जिन जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं, वहां नई बैरकें बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वे कानपुर में ही रहते हैं। इसलिए शहर की समस्याएं भी उनकी प्राथमिकता पर हैं। वह बर्रा स्थित अपने कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को जनता की समस्याएं सुनते हैं। 
विज्ञापन


सवाल-जवाब
कृष्ण प्रसाद शर्मा,और आलोक उमराव ने सवाल पूछा कि कानपुर जेल को शहर से बाहर कब तक शिफ्ट किया जाएगा?

मंत्री का जवाब-शिफ्ट करने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। कुछ किसानों से जमीन के मुद्दे पर सहमति न होने से काम रुका है। छह माह के भीतर इसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 
गर्वित नारंग ने सवाल पूछा कि शहर के थानों में रुपये लेकर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। मुझे भी फर्जी मामले में फंसा दिया गया है?
मंत्री का जवाब
-आप मेरा नंबर नोट कर लें (अपना मोबाइल नंबर नोट कराया) और पूरे मामले का मैसेज बनाकर भेजें। जांच कराऊंगा और पूरी मदद करूंगा।

कमलेश त्रिपाठी ने पूछा कि 2013 में इटावा, कन्नौज और मैनपुरी में हुई पुलिस भर्ती रोक दी गई है। इसमें मेहनत से पास होने वालों का भी कॅरियर दांव पर लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 मंत्री का जवाब-मुझे मामले का लिखित शिकायत पत्र दीजिए। सीएम तक आपकी बात पहुंचाई जाएगी।

अनूप कुमार शुक्ला ने सवाल पूछा कि घाटमपुर पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के विरोध में 22 किसानों पर फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ है। 
मंत्री का जवाब
- किसानों की सूची के साथ मुझे एक प्रार्थना पत्र दीजिए। निर्दोष किसानों को हर हाल में न्याय मिलेगा। 


फोन पर बात होते ही इलाज शुरू
कानपुर देहात गुलौली गांव निवासी बलराम सिंह ने बताया कि उनके पिता दशरथ सिंह माती जेल में बंद हैं। पैर में फोड़ा होने के बाद भी जेल में उपचार नहीं मिल रहा है। मिलाई के दौरान पिता फूट-फूट कर रोए फिर भी मैं उनकी कोई मदद नहीं कर सका। कारागार मंत्री ने मामले की जानकारी होते ही माती जेल अधीक्षक को फोन लगाया और पीड़ित का तत्काल इलाज शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed