{"_id":"68000c187cdfdac50b0406f5","slug":"minister-in-charge-chief-secretary-and-dgp-are-in-the-city-today-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1076906-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रभारी मंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी आज शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रभारी मंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी आज शहर में
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को शहर आने को लेकर बुधवार को मुहर लग गई। बुधवार को पूरे दिन चर्चा रही कि पीएम ऑनलाइन भी परियोजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। शाम को जिलाधिकारी की ओर से बताया गया कि इस संबंध में 17 को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार करीब 1:30 बजे शहर आकर तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस बीच प्रभारी मंत्री भी आएंगे। दोनों उच्चाधिकारी सीएसए में पीएम के जनसभा स्थल से लेकर मेट्रो में उनके भ्रमण समेत सभी पहलुओं पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मेट्रो के दूसरे चरण, घाटमपुर व पनकी पावर प्लांट समेत 25 अरब रुपये से अधिक की करीब 225 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इधर, जिले के प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी गुरुवार को शहर में रहेंगे। वह सर्किट हाउस में लगभग तीन बजे जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
वहींए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को कानपुर मेट्रो में सफर और संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को मेट्रो के एमडी ने तैयारियों का जायजा लिया। भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक जाने का रास्ता बन गया। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा विस्तार से पहले आज उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नवनिर्मित भूमिगत मेट्रो स्टेशनों चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। कानपुर रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। दावा किया कि इस मार्ग के माध्यम से यात्री आसानी से मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे।
मेट्रो के एमडी के अनुसार मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी की परिकल्पना के तहत मेट्रो स्टेशनों को रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों के नजदीक बनाया गया है। यात्री सेवा विस्तार के बाद कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, चुन्नीगंज बस स्टेशन, रावतपुर रेलवे स्टेशन, रावतपुर बस स्टेशन और कल्यानपुर रेलवे स्टेशन, ऐसे प्रमुख यातायात स्थल होंगे जहां मेट्रो स्टेशन के माध्यम से यात्रियों को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। आने वाले समय में झकरकटी बस स्टेशन भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे शहरवासियों के लिए शहर के अंदर यात्रा करने के साथ-साथ शहर के बाहर यात्रा भी आसान हो जाएगी।