फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minister dharam pal said if keshav prasad would in any other party never became deputy cm

सिंचाई मंत्री ने बीजेपी को बताया 'पिछड़ा वर्ग प्रेमी', उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद को लेकर कही ये बात

Fri, 23 Nov 2018 08:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
minister dharam pal said if keshav prasad would in any other party never became deputy cm
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कानपुरः शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा में कई महत्वपूर्ण विभाग पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले नेताओं के पास ही हैं। इस दौरान उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य का हवाला देते हुए कहा कि अगर वो भाजपा में न होते तो उपमुख्यमंत्री न बन पाते। धर्मपाल सिंह ने कहा कि सही मायनों में पिछड़ा वर्ग को बीजेपी में ही उचित भागीदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि किसानों को गेहूं और दूसरी फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मुहैया कराने के लिए सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। नहर में शुरू से लेकर टेल तक पानी पहुंचे, इसके लिए विभागीय स्तर पर निगरानी टीम भी बनाई जा रही है। सिंचाई मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने महानगर आए थे। इसी दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि खरीफ और जायद की फसलों की सिंचाई के लिए नहरों की सफाई का काम 15 दिसंबर तक युद्धस्तर पर किया जाएगा। नहरों की सफाई के काम में अक्सर घपलेबाजी की जाती रही है। शुरू से कुछ किलोमीटर तक ही सफाई होती थी। टेल (आखिर) तक सफाई न होने से वहां पानी नहीं पहुंच पाता था। यही वजह है कि इस बार सफाई टेल से शुरू की जाएगी। सफाई से पहले और बाद में ड्रोन कैमरे से नहर की जांच की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed