{"_id":"6656cb9b62dcd61490085458","slug":"mine-operator-dug-pits-to-make-a-path-shepherd-drowned-and-died-sho-said-investigation-is-being-done-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai: खदान संचालक ने रास्ता बनाने के लिए किए गड्ढे, चरवाहे की डूबकर मौत, थानाध्यक्ष बोले- जांच की जा रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: खदान संचालक ने रास्ता बनाने के लिए किए गड्ढे, चरवाहे की डूबकर मौत, थानाध्यक्ष बोले- जांच की जा रही है
Wed, 29 May 2024 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 29 May 2024 12:01 PM IST
सार
Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया घाट में खदान संचालक ने रास्ता बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए थे। इनमें पानी भर गया था, जिसमें डूबकर एक चरवाहे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गड्ढे में भरा पानी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में मौरंग खदान संचालक ने रास्ता बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए, जिसमें डूबकर मंगलवार की शाम एक चरवाहे की मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, जिस पर उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी बाबू (75) मंगलवार की सुबह जानवरों को चलाने गया था। तभी वह सिमरिया घाट संचालक द्वारा रास्ता बनाने को लेकर किए गए गड्ढे में गिर गया। इनमें पानी अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
इससे उसकी पानी में डूबकर मौके पर ही मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कुछ देर बाद उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन