फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Million cubic meter illegal sand dump

यहां बेखौफ हैं माफिया, 'सुशासन' को ठेंगा दिखा रहा है ''खनन का काला खेल''

Sun, 05 Aug 2018 09:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Aug 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Million cubic meter illegal sand dump
लाखों घन मीटर अवैध बालू डंप - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में खनन माफियाओं का काला खेल बेखौफ जारी है। अवैध खनन कर डंप की गई लाखों घन मीटर बालू को लेकर खनन विभाग अनजान बना हुआ है। मामला चर्चा में आने पर अफसर अब टास्क फोर्स बनाकर सभी तहसीलों में अभियान चलाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



 गंगा नदी से सटी बांगरमऊ, सफीपुर, सदर और बीघापुर तहसील क्षेत्र में बालू का अवैध खनन कर इसे बड़े पैमाने पर डंप किया गया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बालू के बड़े-बड़े टीले खड़े दिखाई देते हैं। पर खनन विभाग इन डंपिंग स्टेशनों पर जमा अवैध बालू की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन


कई जगहों पर वैध डंप में भी कुछ ने स्वीकृति से अधिक डंप कर रखा है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की ओर से जांच शुरू होने के बाद खनन विभाग को पोल खुलने का खतरा नजर आने लगा है। सूत्रों के मुताबिक, बालू खनन माफिया खनन विभाग से मिलीभगत कर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जिला खनन ने बताया - जिले में कुल 1.40 लाख घन मीटर बालू डंप है

Million cubic meter illegal sand dump
लाखों घन मीटर अवैध बालू डंप - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन कराने वाले माफियाओं ने जंगलों और खेतों में लाखों घन मीटर बालू जमा कर रखी है। माफियाओं और विभाग की मिलीभगत की नतीजा है कि भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को उन्नाव जिले से खनिज डंप की सूचना नहीं भेजी गई। जिला खनन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1.40 लाख घन मीटर बालू डंप है।

बीघापुर के ऊंचगांव में गोपाल पांडेय ने 80 हजार घन मीटर, ऊंचगांव में ही मनीष पांडेय का 20 हजार घन मीटर, करनईपुर में रामकिशोर ने 20 हजार घन मीटर और सफीपुर के रायपुर में एके इंटर प्राइजेज ने भी 20 हजार घन मीटर बालू डंप की स्वीकृति ली है।

खनन अधिकारी ने बताया कि अगर कोई जंगल या खेतों में अवैध डंप लगा लेता है तो उनकी जानकारी नहीं हो पाती। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों में राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर अवैध बालू भंडारण की तलाश की जाएगी। जहां भी अवैध खनन या भंडारण मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed