फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Migrant labor commits suicide in fatehpur due to unemployment

फतेहपुरः बेरोजगारी से परेशान प्रवासी मजदूर फांसी पर झूला, लॉकडाउन में काम बंद होने पर लौटा था गांव

Thu, 16 Jul 2020 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Migrant labor commits suicide in fatehpur due to unemployment
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
फतेहपुर के औंग में लॉकडाउन में काम बंद होने पर एक महीने पहले महेंद्र गांव लौट आया। काम की तलाश में इधर-उधर भटका लेकिन काम नहीं मिला। इससे परेशान होकर मजदूर ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


औंग थाने के गंगचौली खुर्द गांव के शाहपुर निवासी महेंद्र (26) अविवाहित था। वह दमन में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में काम बंद होने पर एक माह पहले किसी तरह वह गांव लौटकर तीन बड़े भाइयों के साथ रहता था। बड़े भाई सियाराम ने बताया मुंबई से आने के बाद महेंद्र तनाव में रहता था।

विज्ञापन


बेरोजगारी से परेशान रहता था। उसकी कमाई भी लॉकडाउन में खर्च हो गई थी। गुरुवार रात कमरे में सोने गया था। देर रात उसकी नींद खुली। तभी खिड़की से कमरे में झांका तो छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से महेंद्र लटका हुआ था। उसने शोर मचाकर परिवार को जगाया। दरवाजा तोड़कर महेंद्र को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ बृजेश बहादुर सिंह ने बताया  सूचना पर पुलिस गई थी। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed