फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Middle-Aged Man Found Hanging From Tree in Kanpur’s Maharajpur, Family Suspects Murder

कानपुर: महाराजपुर में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 06 Sep 2026 01:49 PM IST
प्रसून शुक्ला कानपुर में 28 केंद्रों पर शुरू हुई प्राविधिक शिक्षा अध्यापक सेवा परीक्षा, 11,831 अभ्यर्थी शामिल
कानपुर में 28 केंद्रों पर शुरू हुई प्राविधिक शिक्षा अध्यापक सेवा परीक्षा, 11,831 अभ्यर्थी शामिल Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में रविवार तड़के करीब तीन बजे 47 वर्षीय अधेड़ का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Middle-Aged Man Found Hanging From Tree in Kanpur’s Maharajpur, Family Suspects Murder
मृतक राम शंकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महुआ गांव निवासी राम शंकर पुत्र राम आसरे (47) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के बेटे नरेश ने पुलिस को दी।

विज्ञापन

पड़ोसी से विवाद के बाद मिला शव

बताया जा रहा है कि शनिवार को राम शंकर का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार तड़के उसका शव गांव में ही नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कराने और मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस परिस्थितियों में राम शंकर का शव मिला है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed