फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metro should repair broken drains, roads and pipe lines

Kanpur News: तोड़े गए नालों, सड़कों और पाइप लाइनों को ठीक कराए मेट्रो

Fri, 06 Feb 2026 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Metro should repair broken drains, roads and pipe lines
कानपुर। जूही-हमीरपुर रोड पर बारादेवी की तरफ मेट्रो की ओर से बनाए गए नाले की ढाल ठीक नहीं है, उसे ठीक कराया जाए। यहां से गोविंदनगर की ओर चोक सीवर लाइन से सिल्ट निकलवाकर जलभराव से निजात दिलाई जाए। मेट्रो के कार्य की वजह से जहां-जहां नाले, सड़कें, सीवर लाइनें, पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां सभी संबंधित विभाग संयुक्त निरीक्षण करें और जल्द समाधान कराएं। ये निर्देश गुरुवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बैठक में दिए। समस्या का समाधान न होने पर मेट्रो और जलकल विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लगातार अभियान चलाकर शहर भर में खोदाई और जलभराव की समस्याएं प्रकाशित की थीं, इसके बाद अफसरों ने सख्ती शुरू की है। नगर निगम में मेट्रो कार्य से हुईं दिक्कतों, कमियों के संबंध में यूपीएमआरसी, जल निगम, जलकल विभाग और नगर निगम के अभियंताओं के साथ हुई बैठक में नगर आयुक्त ने बारादेवी में डाली गई सीवर लाइन का संयुक्त निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए। देवकी चौराहा से सर्वोदयनगर की तरफ नाले में 90 डिग्री के मोड़ और सिल्ट की वजह से जल निकासी बाधित होने पर एक सप्ताह में डिसिल्टिंग कराने का अल्टीमेटम दिया गया। ब्लिस चौराहे पर क्षतिग्रस्त नाले से हो रहे जलभराव को तुरंत खत्म करने को कहा गया। जलकल विभाग के अफसरों से भी एक हफ्ते में डीसिल्टिंग कराने को कहा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी से मेट्रो की तरफ से शिफ्ट की गईं सीवरलाइनों, पाइपलाइनों, ड्रेन की ड्रॉइंग-डिजाइन और जोनवार संक्षिप्त विवरण उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में मेट्रो के अधिकारियों ने जल निगम पर रावतपुर से कंपनी बाग तक सड़क ठीक न कराने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त ने जल निगम, मेट्रो, नगर निगम के अफसरों को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। जल निगम से सीटीआई से बर्रा-8 तक खुदी सड़क पर पाइपलाइन डालने के बाद मरम्मत कराने को कहा गया। घंटाघर चौराहे पर 350 मिमी की सीवर लाइन में 600 मिमी की लाइन जोड़ने पर भविष्य की समस्या की आशंका जताई गई। संयुक्त निरीक्षण की आख्या मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन की मरम्मत का आश्वासन पर नहीं कराई ठीक
डबल पुलिया पर 450 मिमी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने पर मेट्रो ने अप्रैल तक मरम्मत का आश्वासन दिया था पर मरम्मत नहीं कराई। जरीब चौकी चौराहे पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज की परिधि में आ रही सीवर लाइनों, पाइपलाइनों की शिफ्टिंग एक माह में शुरू कराने की जानकारी दी गई। गल्ला मंडी के पास मेट्रो स्टेशन में पानी रिसने पर जल निगम ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। चुन्नीगंज चौराहे व कर्नलगंज थाने के सामने फुटपाथ मरम्मत और ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना मेट्रो से कराने के निर्देश दिए गए। नयागंज मेट्रो स्टेशन के पास गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति को दोबारा स्थापित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed