फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में यहां आंधी-बारिश के आसार 

Mon, 28 May 2018 02:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 May 2018 02:21 PM IST
सार

- अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम भी सामान्य से रहा ज्यादा
- आज और कल आंधी और बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
Meteorological Department warns of storm in twenty four hours
डेमाे पिक
लगातार बढ़ रहे तापमान के कहर से जन-जीवन बेहाल है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर यूपी के कानपुर शहर व आस-पास के जिलों में आंधी, बारिश आने की संभावना जताई है। 

 

 

Meteorological Department warns of storm in twenty four hours
डेमाे पिक

दिन में तन झुलसाने वाली भीषण गर्मी तो पड़ ही रही है, रात में भी चैन नहीं है। इसकी वजह है न्यूनतम तापमान का भी कम न होना। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से छह डिग्री अधिक है। मई में सामान्य रूप से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री होना चाहिए, जबकि अधिकतम 35 डिग्री। रविवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटे बाद मौसम बदल सकता है। 

 

Meteorological Department warns of storm in twenty four hours
डेमाे पिक
सुबह करीब 10 बजे के बाद उत्तर पश्चिमी हवा के बजाए पुरवैया चलने लगी। इसकी वजह से कहीं-कहीं हल्के बादल भी नजर आने लगे। इससे उमस भी महसूस हुई, हवा में भी नमी का असर बढ़ गया। अनुमान है कि रात के तापमान के साथ हवा में नमी भी बढ़ सकती है। पुरवैया हवा 28 और 29 मई को तेज आंधी और बूंदाबांदी में तब्दील हो सकती है। इसके बावजूद दिन के तापमान में कमी नहीं आएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार बारिश का असर जून के पहले सप्ताह में देखने को मिल सकता है। यह प्री मानसूनी बारिश हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अांधी आए तो इन बातों का रखें ध्यान  

Meteorological Department warns of storm in twenty four hours
डेमाे पिक
- आंधी, तूफान, बारिश आये तो कभी भी बिजली के खंबे के नजदीक ना खड़े हों।
- अगर कोई वाहन चला रहें है तो तुरंत उसे रोककर सड़क किनारे लगा दे।
- आंधी, बारिश आने की चेतावनी मिलते ही घर में पीने का पानी स्टोर कर ले।
- अपने मोबाइल और सभी उपकरणों की बैट्री चार्ज कर लें।

 
विज्ञापन
Meteorological Department warns of storm in twenty four hours
डेमाे पिक
- सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली के प्लग से हटा दे।
- घर में एक इमरजेंसी लाइट जरूर रखे।
- इस दौरान खाना बनाने में किसी भी तरह की आग का इस्तेमाल ना करे।
- अपने परिचित या रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क रखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed