फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम में बड़ा बदलाव, यूपी के 20 से ज्यादा शहर हो रहे प्रभावित

Thu, 28 Jun 2018 05:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Jun 2018 05:41 PM IST
सार

दो दिनों तक कानपुर शहर में तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
meteorological department warns of heavy rain in Kanpur
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर व आसपास के जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। एेसे में मौसम विभाग ने गुरुवार से दो जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

 

meteorological department warns of heavy rain in Kanpur
डेमाे पिक

गुरुवार दोपहर यूपी के तमाम शहरों के मौसम का मिजाज बदल गया। इन शहरों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, जालौन, इटावा, औरैया, गोंडा, बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, सुल्तानपुर, उन्नाव समेत अन्य कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। यहां धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। 
 



 

meteorological department warns of heavy rain in Kanpur
डेमाे पिक

कानपुर में अभी तक प्री मानसूनी बारिश हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी बारिश तेज हवा के साथ आएगी। वहीं बुधवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात में चार डिग्री सेल्सियस की कमी रही। बारिश की वजह से अगले कई दिनों तक मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
meteorological department warns of heavy rain in Kanpur
डेमाे पिक

पिछले दो दिनों से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगे भी इसी तरह रहने की संभावना है। मानसून 28 जून को यहां पहुंच जाएगा। 30 जून तक तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार कम रहेगी लेकिन बारिश की मात्रा बढ़ सकती है।

 

विज्ञापन
meteorological department warns of heavy rain in Kanpur
डेमाे पिक

मौसम विभाग ने गुरुवार से दो जुलाई तक घनघोर बारिश की चेतावनी दी है। उसके बाद दो तीन दिनों के लिए मौसम साफ होने की बात कही जा रही है। यह बारिश उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों के अलावा आसपास के प्रदेशों में भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed