{"_id":"5af30f714f1c1b5c098b8eb0","slug":"meteorological-department-warns-about-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच साबित हुई तेज आंधी और बारिश की भविष्यवाणी, यहां तूफान के डर से जहां के तहां दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच साबित हुई तेज आंधी और बारिश की भविष्यवाणी, यहां तूफान के डर से जहां के तहां दुबके लोग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 May 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48 घंटे के भीतर तेज आंधी और बारिश की संभावना आखिर सच साबित हुई। यूपी के तमाम जिलों में शाम होते ही धूल भरी तेज आंधियां चलने लगीं, जिसके बाद जमकर बारिश हुई। लोग डर के मारे जहां के तहां थम गए। मौसम विभाग ने पहले ही तूफान की आशंका जताते हुए एलर्ट जारी किया था।
कानपुर में शाम 8 बजे से ही मौसम बिगड़ना शुरू हो गया था। कुछ ही मिनटों में धूल भरी हवायें चलने लगीं। परेड, सिविल लाइंस, बर्रा, पनकी, बड़ा चौराहा, फूलबाग, रामादेवी, कल्याणपुर, साकेत नगर, कोयला नगर, श्याम नगर समेत तमाम इलाकों का ट्रैफिक प्रभावित हो गया। लोग अपने वाहन छोड़कर बिल्डिगों और पार्कों की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
इटावा में बिजली का खंभा गिरने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। औरैया में देर शाम आई तेज आंधी के बाद बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिरे। मुरादगंज के डोरीपुरवा में बिजली का पोल गिरने से 13 वर्षीय बॉबी घायल हो गया। उन्नाव में तेज आंधी से हाईवे पर गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं।

कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर देहात में भी देखने को मिला। शिवराजपुर में इतनी तेज आंधी आई कि लोग ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। नबीपुर, अकबरपुर में धूल भरी आंधी से खेतों में पड़ी किसानों फसल और भूसा आंधी की भेंट चढ़ गया। भूसा उड़ जाने की वजह से किसान मायूस हो गए क्योंकि जानवरों के लिए अब चारा कहां से आएगा।