फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Message of mutual brotherhood and unity given in Roza Iftar

Kanpur News: रोजा इफ्तार में दिया आपसी भाईचारे और एकता का संदेश

Fri, 20 Mar 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Message of mutual brotherhood and unity given in Roza Iftar
रसूलाबाद। पवित्र रमजान के 29वें रोजा पर रसूलाबाद के गुलपीर शाह बाबा मजार परिसर में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने पैगाम-ए-मोहब्बत रोजा इफ्तार का आयोजन किया। इसमें सभी धर्मों और वर्गों के हजारों लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

रोजा इफ्तार में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील खान ने कहा कि रोजा इफ्तार आपसी प्रेम और सद्भाव का पैगाम देता है। उन्होंने इसे मिली-जुली संस्कृति का अनूठा परिदृश्य बताया। आर्य नगर कानपुर के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि समाज में प्रेम और एकजुटता को मजबूत करना ही समाजवादी विचारधारा की पहचान है। इस दौरान मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं की गईं। इफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखी। मगरिब नमाज में रोजदारों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, विधायक मो. हसन रूमी, जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा और पूर्व सदस्य विधान परिषद दिलीप सिंह कल्लू यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, आलोक रत्न यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed