{"_id":"5859fb4e4f1c1bd663e3a6ff","slug":"merchant-whats-app-problems-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी वाट्स-एप करें अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी वाट्स-एप करें अपनी समस्याएं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Dec 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से मंगलवार को कैंट स्थित कैंप कार्यालय में व्यापारियों की मदद के लिए वाट्स-एप नंबर 9305124125 जारी किया गया। शहर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि शहर के व्यापारी व्यापारिक समस्याओं की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं। संगठन की ओर से उन्हें मदद पहुंचाई जाएगी।
वाणिज्यकर, पुलिस उत्पीड़न, अपराध, जालसाजी, बैंक में समस्या, विधिक राय, विभागीय रेड आदि की सूचना 24 घंटे दी जा सकती है। संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी मन्नत नैय्यर हेल्पलाइन का संचालन करेंगे। इस दौरान सिख समाज से व्यापारी नेता हरप्रीत सिंह को संगठन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान आदित्य त्रिपाठी, संजय विस्वारी, अहमर महमूद आदि मौजूद रहे।