फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   merchant navy chief cook missing from the ship

जहाज से लापता हुआ मर्चेंट नेवी का चीफ कुक, परिजनों से आखिरी बातचीत में कहा था- शिप वाले प्रताड़ित करते हैं, अब...

Thu, 04 Feb 2021 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Feb 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
merchant navy chief cook missing from the ship
मनीष पाल की फाइल फोटो, उनके माता-पिता व पत्नी - फोटो : अमर उजाला
यूरोप के लिथुआनिया देश से मलेशिया जाते वक्त मर्चेंट नेवी जहाज में सवार चीफ कुक मनीष पाल 29 जनवरी  को लापता हो गए। मनीष ग्वालटोली के रहने वाले हैं। मनीष के दोस्त के जरिये उनके परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, सभी पुलिस अधिकारियों, डीजीपी को पत्र भेजकर बेटे को ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्वालटोली के अहिराना निवासी जयसेवक पाल के बेटे मनीष पाल 11 साल से मर्चेंट नेवी में कुक हैं। मनीष ने सितंबर 2020 में मुंबई के बर्नहार्ड शटल शिप मैनेजमेंट प्रा. लि. नाम की कंपनी में नई नौकरी ज्वाइन की थी। 12 सितंबर 2020 को मनीष कंपनी की तरफ से शिप पर रवाना हुए थे।
विज्ञापन


शिप पर उनके जून 2021 तक रहने का करार है। परिजनों के मुताबिक 29 जनवरी 2021 को मनीष से आखिरी बातचीत हुई। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। शिप के स्टाफ में जो अफसर व कर्मचारी हैं वो बहुत भेदभाव करते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से रोज प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी वापस आया तो नौकरी ही छोड़ दूंगा। ये बातें व्हाट्सएप कॉल पर मनीष ने 29 जनवरी की दोपहर में अपनी पत्नी पूजा व बहन शिवानी से कहीं थीं। सूचना के मुताबिक उसी शाम साढ़े छह बजे मनीष शिप से गायब हो गया। परिजनों के मुताबिक लग रहा था कि उसको बहुत अधिक परेशान किया जा रहा है।


उसके लापता होने के पीछे शिप कंपनी की बड़ी लापरवाही या साजिश है। मामा सुनील पाल ने बताया कि मनीष जयसेवक का इकलौता बेटा है। चार लड़कियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। जय सेवक प्राइवेट गार्ड थे जो अब काम नहीं करते हैं। मनीष ही परिवार का खर्च चलाता है। मनीष की पत्नी पूजा व दो साल की बेटी अवनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed