Auraiya: बच्चों की हरकत से 25 मिनट बाधित रही मेमू ट्रेन, आरपीएफ ने अभिभावकों को दी हिदायत, जानें पूरा मामला
अछल्दा स्टेशन के लूप लाइन पर बच्चों की हरकत ने मेमू ट्रेन को रोक दिया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और पोर्टर ने देखा, तब पता चला कि अलार्म बटन दबा दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के अछल्दा इलाके में कानपुर से टूंड़ला जाने वाली 04159 मेमू ट्रेन में अछल्दा के पास बच्चों ने तीन अलार्म बटन दबा ट्रेन रुकवा दी। इस बीच अफरा तफरी मची रही। आरपीएफ जवानों और पोर्टर के कोच में जाने के बाद हकीकत पता चली, तो अभिभावकों को हिदायत दी। इस बीच करीब 20 मिनट ट्रेन बाधित रही।
सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर कानपुर-टूंडला मेमू अछल्दा स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर पहुंची। अपने निर्धारित समय पर ठहरने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी, तो ईएमओ कोच 218321 से अलार्म बंटन दबा दी गई। सिंग्नल लोअर होने के बाद भी ट्रेन नहीं बढ़ सकी।
मेमू ट्रेन के गार्ड ने ट्रेन के कोच के आलार्म को ठीक किया। उसके बाद ट्रेन रवाना होने वाली थी कि फिर से अलार्म दबाया गया। दो बार ट्रेन रुकने से यात्री भी परेशान दिखे। इधर दो बार ट्रेन में चेनपुलिंग किए जाने की सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ और पोर्टर को दी।
पोर्टर संतोष कुमार व आरपीएफ के लोकेश जैन कोच में आए। इसी बीच तीसरी बार एक बच्चे ने फिर से अलार्म दबाया। इस पर पास बैठे अभिभावकों को हिदायत दी गई। इस तरह करीब 20 मिनट ट्रेन प्लेट फार्म पर खड़ी रही। पोर्टर ने अलार्म ठीक करने के बाद नौ बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कराया।
संपर्क क्रांति से टकराया मवेशी
वहीं, दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन लाइन पर सोमवार रात नौ बजकर 24 मिनट के करीब स्टेशन से गुजर रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से मवेशी टकराया गया। चालक ने इमेरजेंसी ब्रेक लगाकर इनायतपुर गांव के सामने ट्रेन रोक दी।
इस बीच पीछे से आ रही अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस को होम सिग्नल के पास रोका गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन में फंसे लोथड़े को निकालकर करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान यात्रियों में अफरा तफरी मची रही।