फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mega camp will be organized at 172 places in Kanpur dehat, vaccination of twenty two and a half thousand people will be done

कानपुर देहात में 172 स्थानों पर लगेगा मेगा कैंप, साढ़े बाइस हजार लोगों का होगा टीकाकरण

Mon, 04 Oct 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mega camp will be organized at 172 places in Kanpur dehat, vaccination of twenty two and a half thousand people will be done
कानपुर देहात/संदलपुर। कोरोना संक्रमण का खतरा कम करने के लिए सोमवार को जिले भर में 172 स्थानों पर मेगा कैंप लगेगा। अभियान में साढ़े बाइस हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने निर्देशन में सोमवार को जिले भर में मेगा टीकाकरण कैंप का आयोजन हो रहा है। इसमें 22500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। इसको लेकर कैंप स्थलों का चयन कर रविवार को तैयारी की गईं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को हर राजकीय चिकित्सालय, सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉकों में चिह्नित गांवों में कैंप लगाकर टीका लगाया जाएगा। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में 61 कैंप लगेंगे। वहीं अन्य कैंप गांवों में लगेंगे। सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर संदलपुर क्षेत्र में होने वाले टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिए हवासपुर सीएचसी प्रभारी ने 21 सेंटर बनाए हैं। यहां पर ढाई हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपा गया है।

हवासपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश नाथ ने बताया कि ब्लॉक के पिंडार्थू, उरसान, धरमपुर, असवी, नैपलापुर, कौरू, सदना, सीएचसी हवासपुर समेत 21 जगहों पर टीका लगाया जाएगा। केंद्र पर सुबह आठ बजे से टीकाकरण शुरू होगा। उन्होंने गांव के प्रधान, ग्राम सचिव व कोटेदारों से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed