{"_id":"6015bbf58ebc3e31f40148a1","slug":"meeting-pukhranya-news-knp608963470","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण की पड़ताल कर पीड़ित को न्याय का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण की पड़ताल कर पीड़ित को न्याय का दिया भरोसा
विज्ञापन
meeting
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर (कानपुर देहात)। कब्रिस्तान की भूमि के पास निर्माण कार्य का आरोप लगाकर दंपति बच्चों संग आत्मदाह की कोशिश करने वाले घर शनिवार को सपा और भीम आर्मी के नेता पहुंचे। इधर, प्रशासन की ओर से भोगनीपुर तहसीलदार ने पहुंचकर निर्माण का जायजा लिया और पीड़ित के परिजनों तक पहुंच रहे अनाज की लेखपाल से जानकारी ली।
मूसानगर बांगर में मुक्ता देवी मंदिर संपर्क मार्ग के प्रवेश द्वारा पर कब्रिस्तान की भूमि के पास भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोनी दुकानों का निर्माण कार्य करा रहे थे। गुरुवार को जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाकर मूसानगर बांगर निवासी गुलफान ने अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया था। शनिवार को देवराहट व मूसानगर थाने का फोर्स तैनात रही। यहां आने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है।
घटनास्थल का निरीक्षण कर तहसीलदार आरएस वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार के वृद्ध माता-पिता को अनाज की व्यवस्था लगातार प्रशासन की ओर से की जा रही है। स्थानीय लेखपाल को मौजूद रहने को कहा गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। आग से झुलसे दंपति समेत बच्चों का पीजीआई में इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार देरशाम सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह मनु, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। शनिवार को भीमआर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव के साथ आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल गौतम ने पीड़ित के वृद्ध माता-पिता से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय नेतृत्व को घटना के सभी बिंदुओं के संबंध में अवगत कराया जाएगा।