{"_id":"602829ed8ebc3ee92f19f1bc","slug":"meeting-akbarpur-news-knp6117063132","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, आवास के नाम पर ठगे 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, आवास के नाम पर ठगे 15 हजार
विज्ञापन
डोरापुर के समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसपी केशव कुमार चौधरी।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर/शिवली/झींझक (कानपुर देहात)। शनिवार को एसपी केशव कुमार चौधरी ने डेरापुर में थाना दिवस की सुनवाई की। यहां सरगांव की कृृष्ण देवी ने बताया कि साहब, एक व्यक्ति ने फोन कर प्रधानमंत्री आवास आवंटन कराने का झांसा दिया तो उसने पीएनबी के एक खाते में 15000 रुपये भेज दिए। अब वह फोन नहीं उठा रहा। ठगी का एहसास होने पर शिकायत करने आई हूं। एसपी ने थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
महोई गांव निवासी शांति देवी ने बताया कि मत्स्य पालन कर रही है। तालाब किनारे सीमेंट के पोल लगाए थे। आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने पोल तोड़ दिए। अब उसकी भूमि पर अवैध निर्माण करा रहा है। एसपी ने लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम को जांच करने का निर्देश दिया। कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी मो. अहमद की पत्नी फातिमा ने कुछ लोगों पर कब्जा करने की शिकायत की। इस दौरान दरोगा भागमल सिंह, पंजाब सिंह, नियाज हैदर, राकेश कुमार, लेखपाल प्रीती, रमाकांत, सर्वेश कुमार, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, ज्वाला प्रसाद रहे।
वहीं, शिवली कोतवाली में एसडीएम रामशिरोमणि की मौजूदगी में सुनवाई हुई। यहां नदारद मिले छह लेखपालों का स्पष्टीकरण तलब कर छह शिकायतें दर्ज की गईं। जबकि मंगलपुर थाने में दोपहर में पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षण कर कोरोना गाइड लाइन पालन पर जोर दिया। यहां 11 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम डेरापुर आरके राजवंशी, सीओ डेरापुर आशापाल सिंह व निरीक्षक मंगलपुर धर्मेंद्र सिंह रहे।