फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

नगरीय क्षेत्रों में फागिंग न कराने पर नोडल अफसर नाराज

Sat, 11 Jul 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
meeting
कलक्ट्रेट में बैठक करते नोड़ल अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले के नोडल अफसर और अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा के साथ बाढ़ से नियंत्रण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। नगरीय क्षेत्रों में फागिंग न कराए जाने पर नाराजगी जताई। संचारी रोग नियंत्रण व कोरोना से बचाव के लिए सभी को जिम्मेदारी से काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने कहा कि पिछली बार भोगनीपुर व सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बाढ़ आई थी। इसलिए बाढ़ से निपटने के इंतजामों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्हें बताया गया कि जिले में 55 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इनमें कर्मचारियों की ड्यूटी का निर्धारण कर दिया गया है। नावों की मरम्मत करा ली गई है। नोडल अफसर ने नगरीय क्षेत्र पुखरायां, शिवली, रसूलाबाद व झींझक में फागिंग न कराए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि जलभराव न होने दें। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। हैंडपंपों के रिबोर व खराब हैंडपंपों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, डीडीओ डॉ. प्रद्युम्न कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed