{"_id":"6abc272e916eba467a0e4036","slug":"meerut-mavericks-and-lucknow-falcons-register-wins-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157643-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेरठ मॉवरिक्स और लखनऊ फॉल्कंस ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेरठ मॉवरिक्स और लखनऊ फॉल्कंस ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
कानपुर। फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग सीजन-3 में मंगलवार को पहले मैच में मेरठ मॉवरिक्स ने नोएडा किंग्स को सात विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस ने कानपुर वॉरियर्स को सात विकेट से पराजित किया।
द स्पोटर्स हब में खेले गए पहले मैच में नोएडा किंग्स की पूरी टीम मेरठ मॉवरिक्स की घातक गेंदबाजी से 11.5 ओर में मात्र 40 रन पर ढेर हो गई। कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। आदिल ने चार, शुभम पांडेय व चंद्रशेखर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में मेरठ मॉवरिक्स की टीम ने 9.3 ओवर में तीन विकेट विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। तनवीर ने नाबाद 18 रन व प्रमोद ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. सादिक ने एक विकेट लिया। आदिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में कानपुर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ने 49 रन, राहुल सिंह ने 25 रन और कुमार राहुल ने 18 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लखनऊ फॉल्कंस की ओर से चिंटू चौधरी ने तीन, आकाश पाटिल, पवन कुमार ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फॉल्कंस की टीम ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर जीत दर्ज की। शिवाशंकर ने नाबाद 50 रन, यागेंद्र व आकाश पाटिल ने 22-22 रन का योगदान दिया। कुमार राहुल, राहुल सिंह, ए शनमुगम ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच चिंटू चौधरी को दिया गया।