फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical store owner robbed at gunpoint fabricated story to grab Rs 5 lakh loan police sent him to jail

Kanpur: मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल लूट, उधार के 5 लाख हड़पने के लिए गढ़ी की कहानी, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 25 Mar 2025 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

Kanpur News: मामले की जांच में सामने आया है कि जसवीर पाल ने प्लॉट खरीदकर कुछ नकदी देकर रजिस्ट्री करा ली थी। उधार के सात लाख रुपयों में पांच लाख न देना पड़े, इसलिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी। झूठी सूचना देने पर रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Medical store owner robbed at gunpoint fabricated story to grab Rs 5 lakh loan police sent him to jail
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव में बरईगढ़ झील के पास रविवार रात मेडिकल स्टोर संचालक को तमंचे के बल पर मारपीटकर पांच लाख रुपये लूटने की घटना झूठी निकली। मेडिकल स्टोर संचालक ने प्लॉट खरीदने में कुछ रुपये नकद देकर रजिस्ट्री करा ली। उधार किए सात लाख रुपयों में पांच लाख रुपये हड़पने की साजिश कर उसने पुलिस को लूट की झूठी कहानी बताई थी।

विज्ञापन

जांच में उसकी कलई खुल गई। सोमवार की सुबह उसने खुद थाने जाकर लूट की घटना न होने के बारे में लिखित जानकारी दी। पुलिस ने दवा कारोबारी को झूठी सूचना देने की धारा में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया। ढुकुवापुर कुड़नी निवासी जसवीर पाल का साढ़ कस्बे में मेडिकल स्टोर है। रविवार की रात उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि वह मेडिकल स्टोर बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

तमंचा सटाकर लूट लिए थे पांच लाख रुपये
स्कूटी की डिकी में प्लॉट खरीदने के लिए लाए पांच लाख रुपये रखे थे। बरईगढ़ झील के पास चार बदमाशों ने रोककर चाकू व तमंचा सटाकर पांच लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर पुलिस उपायुक्त (कानपुर दक्षिण), एसीपी घाटमपुर सहित साढ़ पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रही। जसवीर ने पुलिस को बताया पांच लाख उसने अपने रिश्तेदारों से जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की गढ़ी थी फर्जी कहानी
इस पर पुलिस ने रात में ही रिश्तेदारों को फोनकर रुपये देने की बात पूछी। दो रिश्तेदारों ने रुपये न देने की बात कही। इसी पर पुलिस का शक गहराया और कड़ाई से पूछताछ की। इस पर वह टूट गया और उसने लूट की फर्जी कहानी बनाने की बात कबूल कर ली। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया जसवीर पाल ने प्लॉट खरीदकर कुछ नकदी देकर रजिस्ट्री करा ली थी। उधार के सात लाख रुपयों में पांच लाख न देना पड़े, इसलिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी। झूठी सूचना देने पर रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed