{"_id":"616e512f6078474cd378c788","slug":"medical-store-employee-murder-case-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर कर्मी हत्याकांड: लापरवाह इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर, विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर कर्मी हत्याकांड: लापरवाह इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर, विभागीय जांच के आदेश
Tue, 19 Oct 2021 10:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:33 AM IST
सार
कानपुर में मेडिकल स्टोर कर्मचारी आशीष अग्निहोत्री (28) की हत्या के मामले में लापरवाह इंस्पेक्टर क्राइम को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कानपुर: छह आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के दर्शनपुरवा में हुए मेडिकल स्टोर कर्मचारी आशीष अग्निहोत्री हत्याकांड में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में फजलगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम उमेश यादव को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया।
एडीसीपी पूर्वी को विभागीय जांच सौंपी गई है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर पर निलंबन की कार्रवाई के साथ दंडित किया जाएगा। शनिवार को वारदात रात दस बजे हुई थी। फजलगंज के इंस्पेक्टर क्राइम उमेश यादव रात करीब एक बजे घटनास्थल पर पहुंचे थे।
इसपर एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार ने उनको फटकारा था। कहा था कि क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात पर तीन घंटे की देरी से क्यों पहुंचे। इस पर उमेश ने पहले कुतर्क किया और बाद में कहा कि लाइन भिजवा दो। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा को जांच दी गई है।
विज्ञापन
आरोपी नहीं आए हाथ, तलाश जारी
हत्याकांड में पुलिस छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। तीन अन्य नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक अभी इन तीनों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं। फुटेज में नहीं दिखे हैं। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन पता की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर जेल भेजा जाएगा। उधर जिन आरोपियों को जेल भेजा गया है उनमें से एक दो रिमांड पर लेने की तैयारी है।