फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical certificate preparation stopped in RTO office due to absence of doctor

Kanpur News: डाॅक्टर न बैठने से आरटीओ कार्यालय में मेडिकल सर्टिफिकेट बनना बंद

Thu, 06 Nov 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Medical certificate preparation stopped in RTO office due to absence of doctor
कानपुर। आरटीओ कार्यालय में एक सप्ताह से मेडिकल सर्टिफिकेट न बनने से लाइसेंस नवीनीकरण कराने वाले लोग परेशान हैं। यहां डाॅक्टर के न बैठने से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से जरूरतमंद उर्सला के चक्कर लगा रहे हैं। 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एमबीबीएस डॉक्टर का प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है। कई वर्ष पहले आरटीओ कार्यालय में लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए डॉक्टर की तैनाती की गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से तैनात डॉक्टर आवेदकों की आंखों और हाथ व पैर की जांच कर प्रमाण पत्र देते थे। एक सप्ताह पहले सीएमओ हरिदत्त नेमी ने आरटीओ कार्यालय में तैनात डॉक्टर को हटा दिया है।
विज्ञापन


कार्यालय आए जवाहरपुरम निवासी अरविंद पटेल और कणिका देवी ने बताया कि दो दिन से चक्कर काट रहे हैं लेकिन मेडिकल प्रमाणपत्र के अभाव में उनका लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हो पा रहा। आरटीओ राकेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ को दो बार पत्र भेजा जा चुका है लेकिन अब तक डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सीएमओ की उदासीनता से लोग परेशान हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed