फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medantrik, a startup that detects lung disease with a single blow, receives a Kickstarter award

Kanpur News: एक फूंक से फेफड़ों की बीमारी बताने वाले स्टार्टअप मेदांत्रिक को किकस्टार्टर अवार्ड

Mon, 20 Oct 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medantrik, a startup that detects lung disease with a single blow, receives a Kickstarter award
कानपुर। एक फूंक से फेफड़ों की बीमारी बताने वाले आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप मेदांत्रिक को बीएफआई-बायोमी कोहार्ट 2025 इनोवेशन प्रोग्राम में किकस्टार्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड मेडटेक एवं हेल्थ केयर कैटेगरी में मिला है।
विज्ञापन


इस कैटेगरी में संस्थान के एक और स्टार्टअप रिप्पल हेल्थकेयर को भी अवार्ड मिला है। आईआईटी के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. दीपू फिलिप ने विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भी फेफड़े खराब हो रहे हैं। इसे देखते हुए आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप मेदांत्रिक के फाउंडर प्रियरंजन तिवारी ने इनहेलर की तरह का एक उपकरण विकसित किया है। इसमें एक फूंक मारते ही फेफड़ों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट आपके मोबाइल पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह पता चल जाएगा कि आपके फेफड़ों की स्थिति क्या है। जिस प्रकार से स्वास्थ्य रोगी इनहेलर का इस्तेमाल करके दवा लेते हैं उसी तरीके से यह डिवाइस काम करती है। इसको जब कोई व्यक्ति अपने मुंह पर लगाकर तेजी से फूंक मारेगा तो लगभग 50 सेकेंड में यह रिपोर्ट दे देगी। यह डिवाइस नेबुलाइजर और एक्सरसाइजर के रूप में भी काम करेगी।

डिवाइस को फोन से जोड़ने के बाद उसके एप में आपको अपनी जानकारी देनी होगी। नाम, उम्र, वजन, लंबाई की डिटेल भरनी होगी। अगर आप सिगरेट या कोई नशा करते हैं तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। इसके बाद स्वस्थ फेफड़ों की तुलना में आपकी रिपोर्ट जारी की जाएगी।


प्रियरंजन ने बताया कि इस डिवाइस की मदद से व्यक्ति को जल्दी और आसानी से रिपोर्ट मिलेगी तो वह समय से इलाज करा सकेगा। इस डिवाइस का क्लीनिकल ट्रायल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत दिल्ली के कई प्रमुख अस्पतालों में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मार्केट में करीब 6000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगी। एक बार खरीदने पर पूरी लाइफ साथ में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed