फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meat businessman protest against cm yogi action

काली पट्टी बांध पढ़ी नमाज, निकाला जुलूस

Sat, 20 May 2017 08:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 20 May 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
meat businessman protest against cm yogi action
काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ते कारोबारी - फोटो : अर्पण मैथला
कानपुर के मीट कारोबारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाकर सीएम योगी के एक्शन को बड़ी चुनौती दी है। बकरमंडी स्लॉटर हाउस बंद होने से नाराज मीट कारोबारियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ी। इसके बाद परेड से नई सड़क तक मीट कारोबारियों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जमीयतुल कुरैश गरीब नवाज के अध्यक्ष हाजी दिलशाद कुरैशी, चौधरी जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस के माध्यम से शासन और प्रशासन से मांग की गई कि वह छोटे कारोबारियों को भुखमरी से बचाएं। सरकारों का काम रोजगार देना होता है, जो अपना कारोबार कर रहे हैं, उससे छीनना नहीं। इसके पहले सभी मस्जिदों के इमामों ने जुमे की नमाज के पहले एक पत्र पढ़ा।
विज्ञापन


 

प्रशासन कर रहा मान-मनौव्वल

meat businessman protest against cm yogi action
स्लाटर हाउस बंदी के खिलाफ प्रदर्शन
पत्र में कारोबारियों की परेशानी का जिक्र था, जिसे कारोबारियों के संगठन ने एक दिन पहले सभी मस्जिदों के इमामों को भेजा था।  काफी संख्या में मीट कारोबारियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। इस तरह का विरोध गरीब नवाज जमीयतुल कुरैशी की अगुवाई में मीट कारोबारियों ने दर्ज कराया। यतीमखाना की नानपारा मस्जिद में बड़ी तादाद में कारोबारियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। 

मीट कारोबारियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को शिक्षक पार्क में होना है। इसके लिए पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराकर अनुमति ले ली गई थी। अब शनिवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। अब अफसर मीट कारोबारियों के संगठन के लोगों की मान मनौव्वल कर रहे हैं कि वे लोग शनिवार को प्रदर्शन न कर रविवार को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed