फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MBBS students danced to patriotic songs

Kanpur News: एमबीबीएस छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर मचाया धमाल

Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
MBBS students danced to patriotic songs
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने झंडा फहराया। एमबीबीएस छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। एमबीबीएस छात्रों ने देशभक्ति गीत गाए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने गणतंत्र दिवस पर बोलते हुए कहा कि आज हमने अपने संविधान निर्माण के 77 वर्ष पूरे कर लिए हैं। साथ ही उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण कराते हुए बताया कि यह गीत पूरी आजादी की मुहिम में एक रीढ़ की हड्डी रहा है। स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और विविधता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ''''विविधता में एकता ही हमारे देश की प्रमुखता है। अलग-अलग क्षेत्र, पहनावे, जाति और धर्म होने के बावजूद हम सब एक हैं। वहीं बैच 2024 और 2025 के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की थीम “भारत एक किताब” और “ये नया इंडिया है ये चुप नहीं रहता” (स्किट) ने दर्शकों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

छात्र रिशाल, यशस्वी, आर्यन, देवेश और ऋषभ द्वारा प्रस्तुत आर्मी स्किट और ''''एकता डांस ग्रुप'''' की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका दिल जीत लिया। ''''दुल्हे हसन'''' और ''''राणा अभिज्ञ'''' की ओजस्वी कविता पाठ ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। यहां पैथोलॉजी विभाग के सह-आचार्य डॉ. जेआर त्यागी, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह, डॉ. नेहा अग्रवाल और डॉ. पल्लवी आनंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यहां डॉ. सोनल अमित, डॉ. हमीद अंसारी, डॉ. तान्या मिश्रा, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. प्रतीक सक्सेना, डॉ. आराधना यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed