फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   MBBS student dies under suspicious circumstances in Etawah, dead body found hanging in hostel

Etawah: एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हॉस्टल में लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 21 Aug 2022 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Aug 2022 02:19 PM IST
सार

सैफई मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MBBS student dies under suspicious circumstances in Etawah, dead body found hanging in hostel
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में शनिवार रात एमबीबीएस छात्र का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु (19) पुत्र शिवजी गुप्ता निवासी 350 ज्ञान पुरम कॉलोनी, थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर ने फरवरी माह में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया था।

विज्ञापन

शनिवार रात पड़ोसी छात्र राजीव श्रीवास्तव ने खाना खाने के लिए हिमांशु के रूम का दरवाजा खटखटाया। जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खोला, तब उसने पड़ोसी छात्रों को जानकारी दी। इसके बाद वहां पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी गई। गार्ड और छात्रों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो हिमांशु को पंखे पर चादर के फंदे पर लटका पाया।

विज्ञापन

गार्ड और अन्य छात्रों ने जब तक उसको नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने शव को सैफई स्थित शव गृह में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी कैमरा चालू ना होने पर आक्रोश जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed