फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayur Miracles Kalyanpur defeated Prime Indians Govindnagar by five wickets

Kanpur News: मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर ने प्राइम इंडियंस गोविंदनगर को पांच विकेट से हराया

Thu, 06 Mar 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mayur Miracles Kalyanpur defeated Prime Indians Govindnagar by five wickets
मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर ने जीता मैच। - फोटो : केसीए
कानपुर। सौरभ यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर ने कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में जीत की हैट्रिक लगा दी। ग्रीन पार्क में बुधवार रात खेले गए मैच में टीम ने प्राइम इंडियंस गोविंदनगर को 5 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी और मजबूत कर ली।
विज्ञापन


मयूर मिराकिल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में गोविंदनगर की तरफ से अंतिम ओवरों में मो. बासित ने 18 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी खेलकर मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे समन्वय को शौर्य सिंह ने सत्यम के हाथों कैच करवाकर मयूर मिराकिल्स को पहला झटका दिया। दूसरा विकेट सुमित सिंह का गिरा। टीम ने कुल 20 ओवर में सात विकेट खोकर प्राइम इंडियंस के लिए 146 का लक्ष्य दिया। कानपुर प्राइम इंडियंस की तरफ से मीशम अब्बाल ने तीन, कृतज्ञ ने दो, शौर्य सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राइम इंडियंस की टीम के कप्तान फैज अहमद और विशाल पांडेय ने टीम को सधी शुरुआत दी लेकिन अन्य बल्लेबाज लय बरकरार न रख पाए। लगातार गिरते विकेटों ने मयूर मिराकिल्स की जीत की राह आसान कर दी। इस बीच छठे पायदान पर उतरे मो. बासित तूफानी ने शानदार बल्लेबाजी कर प्राइम इंडियंस की टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।


हालांकि वह इसे अंत तक जारी न रख सके और गोविंदनगर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 141 रन बना सकी। मो. बासित ने 18 गेंदों में दो चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। गेंदबाजी में मयूर मिराकिल्स के सौरभ यादव ने 37 रन देकर पांच विकेट लिए। अंतिम ओवर में जनरेटर में ब्रेकडाउन होने के चलते फ्लड लाइट थोड़ी देर के लिए बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed