फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayor's son and councilor Pawan Gupta's audio goes viral

Kanpur News: महापौर के बेटे और पार्षद पवन गुप्ता का ऑडियो वायरल

Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mayor's son and councilor Pawan Gupta's audio goes viral
कानपुर। महापौर के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी और पार्षद पवन गुप्ता का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। पार्षद अपनी बहन की शादी में बंटी को आमंत्रित कर रहा है। 4:20 मिनट के आडियो में पार्षद का कहना है कि लोगों को दिख रहा है कि हम और आप अलग हैं पर आप रहेंगे तो हमारा मान बढ़ जाएगा। कई बार प्रयास किया पर आपका गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इस पर महापौर का बेटा कह रहा है कि दिखने में कोई बुराई नहीं है कि हम और आप अलग है। खेल रहे हो तो खेलते रहो। हमने जिंदगी में जो कर दिया, वह बताया नहीं है। यह हमारी आदत में है। इस पर पवन कहता है कि जो पौधा लगाया जाता है तो उसे काटा नहीं जाता। जवाब में अमित कहता है कि जो जंगली पौधा होता है उसे उखाड़कर फेंक दिया जाता है। हालांकि यह ऑडियो पिछले महीने का बताया जा रहा है। अमर उजाला इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed