फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayor of Kanpur gave a complaint against Uddhav Thackeray in the police station

कानपुर की मेयर ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर, सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप

Sat, 28 Aug 2021 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Aug 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Mayor of Kanpur gave a complaint against Uddhav Thackeray in the police station
मेयर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ मराठी भाषा में अमर्यादित टिप्पणी की थी। महापौर ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसका पता लगा।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे की अशोभनीय भाषा से प्रतीत होता है कि वो महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अशांति फैलाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और जनता का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी टिप्पणी समाज में आपसी भाईचारे को तोड़ने वाली प्रतीत होती है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि महापौर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed