{"_id":"58a7084f4f1c1b921ad84905","slug":"mayawati-says-against-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया का भाजपा पर हमला, कहा- ‘सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर देगी बीजेपी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया का भाजपा पर हमला, कहा- ‘सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर देगी बीजेपी’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को भाजपा और सपा पर आक्रामक दिखीं। फतेहपुर में रैली के दौरान माया ने कहा कि बीजेपी ने नोटबंदी कर रईसों को और मालामाल कर दिया। यह आरएसएस के एजेंडे पर चलती है। सत्ता में आई तो आरक्षण भी या तो खत्म कर देगी या फिर प्रभावहीन। सपा को गुंडागर्दी व माफियाराज वाली पार्टी करार देते हुए प्रदेश सरकार के कामकाज की खिंचाई भी की। यह कहकर भी कुरेदा कि शिवपाल खेमा ही अखिलेश को सत्ता से दूर करने के लिए काफी है। मुलायम ने पुत्रमोह में भाई शिवपाल को कई बार अपमानित किया है।
अखिलेश सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल
फतेहपुर के भिटौरा बाईपास के पास एक बड़े मैदान में शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो की जनसभा हुई। मायावती ने यूपी सरकार के पांच साल और केंद्र सरकार के पौने तीन साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। बोलीं, सपा में दागी चेहरे हैं, अब कांग्रेस भी सपा के साथ है। कांग्रेस के केंद्र में 54 साल और प्रदेश में 37 साल की सत्ता पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदर्श और मूल्यों को ताक पर रखकर अल्पसंख्यक विरोधी सपा का साथ दिया है। सपा सरकार में दो ही काम ज्यादा हुए। एक जमीनों पर कब्जे और दूसरा सांप्रदायिक दंगे। सपा जिन विकास कार्यो का ढिंढोरा पीट रही है, उनकी शुरुआत बसपा शासन में हुई थी। समाजवादी पेंशन का नाम तक महामाया योजना था। इस सरकार में काम कम और अपराध ज्यादा बोला। मुसलमान के सपा प्रेम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुलायम ने पुत्र मोह में भाई शिवपाल को अपमानित किया। अब यह दोनों खेमे एक दूसरे को हराने का काम करेंगे। जनता से सवाल किया कि ऐसे में सपा के साथ रहे तो बीजेपी को कैसे रोक पाओगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भाजपा ही मजबूत होगी।
मोदी के वादे नहीं हुए पूरे
पीएम नरेंद्र मोदी के खुद को प्रदेश का गोद लिया बेटा संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यह चाहे जितनी भी नाटकबाजी कर लें, प्रदेश की जनता इनकी चाल, नीयत और चरित्र देख चुकी है। मोदी ने जितने वादे किए, कोई भी पूरा नहीं किया। रोहित समेत कई मामलों पर भी उन्होंने भाजपा को घेरा। कहा कि बीजेपी का बिहार से भी खराब हाल होगा। ओपिनियन पोल फर्जी होते हैं, 2014 की तरह इस बार भी पोल खुल जाएगी। मंच पर बिंदकी प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा, हुसैनगंज प्रत्याशी मोहम्मद आसिफ, सदर प्रत्याशी समीर त्रिवेदी, खागा प्रत्याशी सुनील कुमार गौतम, जहानाबाद प्रत्याशी राम नारायन निषाद, अयाहशाह प्रत्याशी राम बहादुर उर्फ तेज बहादुर सिंह व कौशांबी जिले की मंझनपुर सीट प्रत्याशी व मुख्य जोन कोआर्डिनेटर इंद्रजीत सरोज, चायल प्रत्याशी मोहम्मद आसिफ जाफरी और सिराथू प्रत्याशी सैदुल रब मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच से यह किया वादा
- सरकारी जमीनों पर गरीबों को पट्टे दिए जाएंगे। कब्जा करने वाले इस बार सूखे नहीं छूटेंगे, जेल भेजा जाएगा।
- सरकारी स्कूल में बच्चों को भोजन के स्थान पर दूध, अंडा, बिस्किट और केक देंगे।
- किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करेंगे।
- बेरोजगार भत्ता की बजाय सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों में दिलाएंगे स्थायी रोजगार। भर्ती प्रक्रिया करेंगे आसान
- लैपटॉप के स्थान पर विद्यार्थियों के खाते में सीधे आर्थिक मदद।
- व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आयोग गठित किया जाएगा।
- अपनी सभी योजनाएं फिर से चालू कराएंगे, बदले नामकरण पुराने हाेंगे।