{"_id":"5ee8cb13288b776eab2d86fe","slug":"mayawati-s-effigy-fire-case-ex-minister-acquitted-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: मायावती का पुतला फूंकने के मामले में पूर्व मंत्री कोर्ट से बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: मायावती का पुतला फूंकने के मामले में पूर्व मंत्री कोर्ट से बरी
Tue, 16 Jun 2020 07:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले में 12 वर्ष पहले मायावती का पुतला फूंकने के मामले में कोर्ट ने बसपा-भाजपा गठबंधन में राज्यमंत्री रहे अमरजीत सिंह को बरी कर दिया है। न्यायालय के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए जनसेवक अमरजीत सिंह ने बताया 27 मई 2008 को बिंदकी के खजुहा चौराहे पर मायावती का पुतला जलाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज न्यायालय ने बरी कर दिया है। अमरजीत सिंह की तरफ से विधिक पैरवी धनराज सिंह एडवोकेट ने की। न्यायालय के फैसले की जानकारी होने पर उपेंद्र सिंह गौतम, ज्ञानेंद्र सिंह, ज्ञानू, शीला सिंह जादौन, शैलेंद्र सिंह, राम नजर सिंह, पप्पू सिंह और बृजेश पटेल आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है। अमरजीत सिंह वर्तमान में भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और पुतला दहन के वक्त वह सपा से जुड़े थे।