फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election rally in kanpur today

यूपी में आज सियारी पारा चरम पर, कई बड़े नेताओं की होगी ताबड़तोड़ रैलियां

Tue, 14 Feb 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
up election rally in kanpur today
डेमो

यूपी में आज सियासी पारा चरम पर होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कई बड़े नेता यूपी में रैलियों को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लेकर यूपी सीएम अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती तक की आज विभिन्न जगह प्रदेश में कई रैलियां हैं। राजनाथ सिंह कानपुर देहात में तो बसपा सुप्रीमो मायावती कानपुर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा की एक और बड़ी नेता उमा भारती भी आज सूबे में जनसभा को संबोधित करेंगी। 

विज्ञापन

अखिलेश यादव की पांच रैलियां

यूपी सीएम अखिलेश यादव पिछले कई दिनों से रोजाना कई रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। वे आज पांच रैलियों को संबोधित करेंगे। हरदोई में एक और फर्रुखाबाद में चार रैलियां हैं। इनमें राजे पुर, कायमगंज, फर्रुखाबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा शामिल है। इसके अलावा अखिलेश हरदोई जिले की लखनऊ चुंगी के नजदीक आईटीआई मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे से सवा चार बजे तक वे हरदोई में होंगे।

विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी करेंगे जनसभा 
बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह यूपी के बिधुना में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।बिधुना तहसील के पीछे जनसभा के आयोजन के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर और लखनऊ में गूंजेगा हाथी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में अपने चुनावी अभियान पर निकलीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती आज प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर नगर और सूबे की राजधानी लखनऊ में जनसभाएं करेंगी।

अपने दम पर सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही बसपा की प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की चुनावी जनसभा कानपुर नगर और लखनऊ जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी।



बता दे बीते दिन बसपा मुखिया मायावती इटावा और उन्नाव जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। उनकी रैलियों में खासी भीड़ जुट रही है। उम्मीद है आज कानपुर और लखनऊ रैली के दौरान भी खासी भीड़ रहेगी। माया की रैली को लेकर कानपुर शहर में खासा प्रचार भी किया जा रहा है। गली-गली घूम कर लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को रैली में जुटने के लिए आह्वान किया जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed