फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Maulana misdeed an innocent in the mosque room, the girl used to go to get Urdu training, accused arrested

UP: मौलाना ने मस्जिद के एक कमरे में मासूम से किया दुष्कर्म, उर्दू की तालीम पाने जाती थी बालिका, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 09:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Nov 2023 09:56 PM IST
सार

Hamirpur Crime: ग्रामीणों के अनुसार मौलाना बिहार से चार-पांच साल पूर्व मस्जिद में आया था। यहां वह मुस्लिम समाज के बच्चों को पढ़ाता था। पीड़िता के पिता ने बताया कि समाज की रजामंदी से पांच साल पूर्व मौलाना को मस्जिद के एक कमरे में पढ़ाने के लिए 30 हजार रुपये महीने पर रखा गया था।

विज्ञापन
Maulana misdeed an innocent in the mosque room, the girl used to go to get Urdu training, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मस्जिद के एक कमरे में मौलाना ने उर्दू की तालीम लेने आई एक 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घर आई पीड़िता के बताने पर चाचा ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वहीं, पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के चाचा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सात बजे उसकी 11 वर्षीय भतीजी घर से मस्जिद के एक कमरे में उर्दू पढ़ने गई। वहीं, मस्जिद के मौलाना मुंतज़िर आलम पुत्र रजाबुल हक उर्फ जैदुर रहमान निवासी कोचगढ़ थाना रउटा जिला पूनिया बिहार उसे बहला फुसलाकर मस्जिद के कमरे में ले गया।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
इसके बाद दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका घर वापस लौट कर आई और पूरी घटना अपनी मां को बताई। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पांच वर्ष पूर्व गांव आया था मौलाना
ग्रामीणों के अनुसार मौलाना बिहार से चार-पांच साल पूर्व मस्जिद में आया था। यहां वह मुस्लिम समाज के बच्चों को पढ़ाता था। पीड़िता के पिता ने बताया कि समाज की रजामंदी से पांच साल पूर्व मौलाना को मस्जिद में पढ़ने के लिए 30 हजार रुपये महीने पर रखा गया। वहीं शिक्षक आज भक्षक बन गया।

विज्ञापन

पीड़िता के भाई को पढ़ने बैठाकर की घटना
पीड़िता के चाचा के अनुसार पीड़िता अपने दस वर्षीय भाई के साथ मस्जिद गई थी। जिस पर मौलाना ने भाई को बाहर पढ़ने कोे बैठा दिया और पीड़िता को अपने कमरे में ले जा घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed