फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maulana accused of rape arrested, did misdeed by feeding intoxicants, used to exploit by making obscene videos

Kanpur: दुष्कर्म का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर किया कुकृत्य, अश्लील वीडियो बनाकर करता था शोषण

Tue, 27 Jun 2023 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jun 2023 04:04 PM IST
सार

Kanpur Crime: बिठूर थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर कुकृत्य किया था। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन
Maulana accused of rape arrested, did misdeed by feeding intoxicants, used to exploit by making obscene videos
आरोपी मौलाना और मदरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के एक मदरसे के किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर कुकृत्य किया था। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसके इलाके का रहने वाला मौलाना घर में ही मदरसा चलाता है। उस मदरसे में वह भी पढ़ती थी। वर्ष 2018 में उसने मदरसा छोड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी मौलाना उसे अक्सर घर बुलाता और छेड़खानी करता था।
विज्ञापन

पिछले साल 22 जनवरी को पत्नी के बीमार होने का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
पिछले साल मई में फिर से मौलाना ने उसे ब्लैकमेल कर घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलाना झाड़ फूंक भी करता है। थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed