फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Matter of alleged illegal appointments reaches DGP

Kanpur News: डीजीपी तक पहुंचा कथित अवैध नियुक्तियों का मामला

Wed, 30 Sep 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Matter of alleged illegal appointments reaches DGP
कानपुर। ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज में कथित अवैध नियुक्तियों और नियुक्ति के नाम पर धनराशि मांगने के आरोपों का मामला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय तक पहुंच गया है। मंगलवार को कॉलेज के स्ववित्तपोषित कंप्यूटर ऑपरेटर शशांक शुक्ला ने डीजीपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत के साथ मोबाइल रिकॉर्डिंग समेत उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत किए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शशांक शुक्ला का आरोप है कि स्थायी नियुक्ति के लिए उनसे धनराशि ली गई। बाद में कथित तौर पर और रकम की मांग की गई। उन्होंने इस संबंध में हुई बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी है। शिकायतकर्ता ने रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है, जिससे उसकी प्रामाणिकता और बातचीत की तकनीकी पुष्टि हो सके।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत की ओर से कानपुर कमिश्नरी के डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कुछ नियुक्तियों में नाते-रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया गया। प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। शिकायतकर्ता पिछले कई सालों से जगह जगह जाकर मनगढ़ंत तरीके से शिकायत कर रहे हैं। इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed