फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mati feeder remained stalled for one and a half hours, weighing was not done at Akbarpur purchasing center

Kanpur News: डेढ़ घंटे ठप रहा माती फीडर, अकबरपुर क्रय केंद्र में नहीं हुई तौल

Sat, 06 Dec 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mati feeder remained stalled for one and a half hours, weighing was not done at Akbarpur purchasing center
कानपुर देहात। धान की सरकारी खरीद में बिजली की अघोषित कटौती रोड़ा बन रही है। शुक्रवार दोपहर में माती फीडर डेढ़ घंटे ठप रहा। इससे दो हजार घरों की बिजली गुल रही। वहीं अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र पर डस्टर मशीन (छन्ना) ठप रहने से धान की तौल नहीं हो सकी। किसान परेशान रहे। दोपहर दो बजे बिजली आयी तब तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर में उपमंडी स्थल में धान की सरकारी खरीद के लिए दो केंद्र बने हैं। किसान धान खेप लेकर यहां कई-कई दिन से रुके हैं, इधर शेड्यूल की बिजली आपूर्ति न होने से धान की तौल नहीं हो पा रही है। उपकेंद्र कर्मी मनमानी तरीके से बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं। कभी कनेक्शन काटने की वजह बताई जाती है तो कभी ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट का बहाना बनाया जाता है। शुक्रवार को माती फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12:30 बजे बंद कर दी गई। इसके बाद 1 बजे बिजली दी गई मगर कुछ देर बाद फिर से बिजली गुल हो गई। दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस अवधि में करीब दो हजार घरों, सीएचसी, तहसील आदि की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

वहीं उपमंडी स्थल के दो क्रय केंद्रों पर धान की तौल बंद रही। नरिहा निवासी अनिल पाल ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद बिजली आई तक डस्टर मशीन चली और धान की तौल हो सकी। करौसा के मनोज कुमार ने बताया कि दोपहर में बिजली गुल रहने से तौल नहीं हो सकी। बता दें कि अकबरपुर में बिजली कटौती का समय सुबह 8 बजे से सुबह 9:30 बजे तक है। जबकि शाम को 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक कटौती तय है। इस समय के अलावा बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र के सहायक अरविंद कुमार ने बताया कि दोपहर में बिजली गुल रहने से तौल रुकी रही। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना में बकायेदार पंजीयन के लिए नहीं आ रहे हैं तो दोपहर में कनेक्शन काटे गए। इसके पहले थाना परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया था। एसडीओ विद्युत डीपी सिंह ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए इसके लिए जेई को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed